Jamtara’s Thug : आठवीं पास, 5 भाषाओं में माहिर पर जमतारा का ठग

क्रेडिट कार्ड अधिकारी बनकर खाते से 2 लाख ठगे, पुलिस ने पकड़ा

692

Indore : राज्य सायबर सेल ने एक ऐसे शातिर जालसाज को गिरफ्तार किया जो मात्र आठवीं पास है पर ठगी करने में उसे महारथ है। उसने अपने आपको क्रेडिट कार्ड डिपार्टमेंट का अधिकारी बताया और बात करके पीड़ित के कार्ड से 2 लाख रूपए का ट्रांजेक्शन अलग खातों में कर लिया। शिकायत के बाद साइबर पुलिस ने उसे जमतारा (झारखंड) से गिरफ्तार कर लिया।

आठवीं पास पर पांच भाषाओं के ज्ञाता ने क्रेडिट कार्ड डिपार्टमेंट का अधिकारी बनकर पीड़ित को 2 लाख की चपत लगा दी। इंदौर सायबर सेल में राजेंद्र डेनवाल ने शिकायत दर्ज कराई कि उसका क्रेडिट कार्ड काम नहीं करा रहा था।

तभी उसके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने अपने आपको क्रेडिट कार्ड डिपार्टमेंट का अधिकारी बताया। उसने राजेंद्र डेनवाल को एक लिंक भेजकर उससे ओटीपी लिया और अलग-अलग खातों में 2 लाख रुपए का ट्रांजेक्शन कर लिया।

पीड़ित के पास जब ट्रांजेक्शन का मैसेज आया, तब उसे ठगी का पता चला।

राजेंद्र डेनवाल की शिकायत पर पुलिस साइबर एक्सपर्ट की टीम को जांच में लगाया तो आरोपी की लोकेशन जमतारा में निकली। साइबर पुलिस की टीम उसे जमतारा से गिरफ्तार करके इंदौर लाई।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अतुल राणा निवासी जमतारा बताया है। यह आरोपी आठवीं पास है और पांच भाषाएं उसे अच्छी तरह बोलना और समझना आता है।

यह आरोपी गांव का रहने वाला है और बेंगलुरु जाकर अपने साथियों के साथ ठगी की वारदातों को अंजाम दिया करता है। फिलहाल इस आरोपी से पूछताछ में और भी कर बड़े खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है।