Jhabua Collector Removed : … तो CM ने इसलिए हटाया झाबुआ कलेक्टर को! 

बहन की शादी से आंख में आए, डॉक्टरों ने CM से खुले लेनदेन की शिकायत की    

5248

Jhabua Collector Removed : … तो CM ने इसलिए हटाया झाबुआ कलेक्टर को! 

Jhabua : सरकार ने झाबुआ कलेक्टर सोमेश मिश्रा (Collector Somesh Mishra) को पद से हटा दिया। उन पर गंभीर अनियमितताओं और लेन-देन की शिकायत की गई। इससे एक दिन पहले झाबुआ के पुलिस अधीक्षक (SP) अरविंद तिवारी को हटाया गया था। SP पर पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों से फोन पर बदतमीजी करने, गालियां देने का ऑडियो वायरल हो गया था। उसके बाद उन्हें सस्पेंड करके PHQ अटैच कर दिया गया। कलेक्टर मिश्रा उत्तराखंड के बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष मदन मोहन कौशिक के दामाद जरूर है। लेकिन, इस नजदीकी का कोई असर नहीं पड़ा!

बताया गया कि कलेक्टर को इस मामले में तत्परता न बरतने के अलावा भी और भी कई कारणों से हटाया गया। कल सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान झाबुआ जिले के पेटलावद आए थे। CM को कलेक्टर के खिलाफ कई शिकायतें की गई। क्षेत्र के रजिस्टर्ड डॉक्टर्स ने ज्ञापन देकर CM को कहा कि उनके क्लीनिक पर ताले डालने की धमकी दी गई और उसके बदले पैसे की डिमांड की गई। जबकि, बंगाली डॉक्टर जिनका कामकाज पूरी तरह अवैध है, उन्हें संरक्षण दिया गया। बताते हैं कि CM ने तभी आश्वासन जल्दी ही कार्रवाई होगी।

यह भी बताया गया कि झाबुआ कलेक्टर सोमेश मिश्रा पर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में भी गड़बड़ी करने के आरोप लगे थे। योजनाओं में अनावश्यक देरी करने और रिश्वतखोरी सहित तमाम शिकायतें की थी। मुख्यमंत्री को पेटलावद दौरे के समय बीजेपी नेताओं समेत कई अन्य लोगों ने भी शिकायत की थी। इसके बाद आज उन्हें हटाने का फैसला किया गया।

यह भी जानकारी मिली कि कुछ महीने पहले उनकी बहन की शादी जिस तरह से हुई थी, तभी से वे आंख में आ गए थे। इस शादी में लाखों रुपए खर्च किए गए थे। बताते है कि हर विभाग शादी के लिए जमकर वसूली की गई थी। इसके बाद भी उनके खिलाफ शिकायतें हुई थी! पर, तब इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। अब जबकि लोगों ने सामने आकर और खुलकर उनके बारे में CM को बताया तो उन्हें हटाने का फैसला किया गया। कहा जा रहा है कि कलेक्टर के बाद यहां से कलेक्टर के कारनामों में साझेदार कुछ SDM भी हटाए जा सकते हैं! क्योंकि, सारा काम धाम इन्हीं SDM के जरिए होता था।