WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Jhabua Collector Removed: मुख्यमंत्री ने झाबुआ कलेक्टर को तत्काल प्रभाव से हटाया

Khargone- Big Decision By Administration

Jhabua Collector Removed: मुख्यमंत्री ने झाबुआ कलेक्टर को तत्काल प्रभाव से हटाया

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने झाबुआ के कलेक्टर सोमेश मिश्रा को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार झाबुआ में एसपी और छात्रों के बीच हुए विवाद और ऑडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर की भूमिका पर भी प्रश्न करने लग गए थे। माना जा रहा है इसी बात को लेकर मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को भी हटाने के निर्देश दिए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज कल झाबुआ जिले के पेटलावद दौरे पर थे और वहां पर जनता से उन्हें कलेक्टर के खिलाफ कई शिकायतें मिली थी। माना जा रहा है कि जनता से मिली विभिन्न शिकायतो के आधार पर और एसपी और छात्रों के विवाद में कलेक्टर की भूमिका को लेकर मुख्यमंत्री नाराज थे और उन्होंने आज कलेक्टर को हटाने के आदेश कर दिए।