WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

झाबुआ कलेक्टर को हटाने के आदेश जारी, जानिए कौन बना झाबुआ कलेक्टर

2489
Khargone- Big Decision By Administration

झाबुआ कलेक्टर को हटाने के आदेश जारी, जानिए कौन बना झाबुआ कलेक्टर

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर राज्य शासन ने झाबुआ कलेक्टर सोमेश मिश्रा के तबादला आदेश को जारी कर दिया है। राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2013 बैच की अधिकारी अपर आयुक्त राजस्व इंदौर संभाग रजनी सिंह को अब झाबुआ का कलेक्टर बनाया गया है।

IMG 20220920 124603

बता दे कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 24 घंटे में एक और बड़ी कार्रवाई की है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने झाबुआ एसपी के बाद अब कलेक्टर को अनियमितताओं के चलते हटा दिया है।खबर है कि सीएम के पास कलेक्टर सोमेश मिश्रा की कई शिकायतें पहुंची थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। मिश्रा उत्तराखंड के बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष मदन मोहन कौशिक के दामाद है।

सोमवार को सीएम झाबुआ जिले के दौरे पर थे। वहां जनता ने सरकारी योजनाओं में देरी, रिश्वतखोरी सहित तमाम शिकायतें की थीं। इसके बाद सीएम ने मंगलवार सुबह कलेक्टर सोमेश मिश्रा को हटाने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल नए कलेक्टर की पदस्थापना का आदेश जारी नहीं हुआ है।इससे पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर राज्य शासन ने अरविंद तिवारी तत्कालीन पुलिस अधीक्षक झाबुआ, वर्तमान में सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था।