Jhula Ghar : सरकारी दफ्तरों में झूला घर खोलने की तैयारी!

महिलाओं का सवैतनिक प्रसूति अवकाश घटाने की योजना!

1324

Jhula Ghar : सरकारी दफ्तरों में झूला घर खोलने की तैयारी!

 

Indore : सरकारी दफ्तरों में बहुत जल्द झूला घर देखे जा सकते हैं। इसका मकसद ऑफिस में काम करने वाली महिला कर्मचारियों को सवैतनिक मेटरनिटी अवकाश को कम करना बताया जा रहा है। अगर यह प्रयोग सफल रहा तो इंदौर ही नहीं अन्य जिलों के सरकारी दफ्तरों में भी ऐसी ही व्यवस्था की जाएगी।

सरकारी सूत्रों के अनुसार हर सरकारी विभाग में हर साल 2 से 4 महिला कर्मचारी ऐसी होती हैं, जो प्रसूति अवकाश पर जाती हैं। इस कारण कार्यालयों का काम तो प्रभावित होता ही है, साथ ही ऑफिस में आने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अवकाश सवैतनिक होने से सरकार को भी आर्थिक नुकसान होता है। उधर, छुट्टी पर जाने वाले कर्मचारी का कार्यभार जिसे सौंपा जाता है उसके ऊपर अपने कार्य के साथ ही अन्य प्रभार भी होता है।

इसलिए अब ऐसा प्रयोग किया जा रहा है कि शहर के सरकारी दफ्तरों में ही महिला कर्मचारियों के लिए झूला घर खोला जाए! इसका प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजा जा चुका है। विभागीय अधिकारियों को आशा है कि शासन इसे मंजूरी दे देगा। इसके बाद योजना को मूर्त रूप दिया जाएगा।

हर विभाग में सैकड़ों महिलाएं
जानकारी अनुसार वर्तमान में लगभग हर विभाग में महिलाओं की संख्या अच्छी खासी है। अधिकारियों मुताबिक हर साल हर विभाग से 2 से 4 महिलाएं प्रसूति अवकाश पर जाती हैं। ऑफिसों में ही झूला घर बनाए जाने से महिला कर्मचारियों को भी फायदा होगा। वे अपने बच्चे को लेकर ऑफिस सकेंगी।