BJP Worried About Jitu Patwari’s Statement : कई भाजपा नेता और विधायक कांग्रेस के संपर्क में!

कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी के बयान से भाजपा में हलचल मची!

997

BJP Worried About Jitu Patwari’s Statement : कई भाजपा नेता और विधायक कांग्रेस के संपर्क में!

Indore : कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी के बयान से भाजपा में हलचल मच गई। जीतू पटवार ने सोमवार को इंदौर नगर निगम के विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव से पहले कई भाजपा विधायक और नेता कांग्रेस में शरीक होंगे। नगर निगम घेराव के दौरान जीतू पटवारी के इस बयान से भाजपा चिंतित है।

उन्होंने कहा कि कई भाजपा विधायक और नेता कांग्रेस के संपर्क में हैं और विधानसभा चुनाव से पहले वे भाजपा छोड़ेंगे। कांग्रेस विधायक ने यह भी कहा कि आप देखते जाओ आगे क्या-क्या होता है। इस बार मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जीत का परचम लहराएगी।

कांग्रेस नेता के बयान से भाजपा में भी हलचल है। भाजपा अब इस तलाश में लग गई है कि वे कौन से नेता और विधायक हैं, जो कांग्रेस के संपर्क में हैं। भाजपा अब उन नेताओं का पता लगाने में लगी है, कि जो कांग्रेस चोरी-छुपे कांग्रेस से जुड़े हैं और पार्टी छोड़ने का मौका तलाश रहे हैं। वहीं भाजपा ने दावा किया कि 2018 के चुनाव में जिस तरह कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया था। लेकिन, इस बार भाजपा बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।

विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियां जीत के दावे कर रही है। लेकिन, 2018 के विधानसभा चुनाव में जिस तरह से भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। कमलनाथ की 15 महीने की सरकार को गिराकर भाजपा ने सरकार बनाई थी। इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के नतीजे बताएंगे कि जनता किस पार्टी पर मुहर लगाती है। अभी तक के हालात बताते हैं कि मुकाबला दोनों पार्टियों के लिए आसान नहीं है।