पत्रकार नीरज बरमेचा को मातृशोक, बेटे दिनेश व नीरज ने दी मुखाग्नि!

281

पत्रकार नीरज बरमेचा को मातृशोक, बेटे दिनेश व नीरज ने दी मुखाग्नि!

Ratlam : भाजपा नेता एवं मिसाबंदी स्वर्गीय कैलाश बरमेचा की धर्मपत्नी एवं भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व कोषाध्यक्ष श्रीमती मनोरमा बरमेचा का गुरुवार को निधन हो गया। श्रीमती बरमेचा की अंतिम यात्रा सुबह 10.30 बजे निजनिवास पत्रकार एवं राजस्व कॉलोनी से प्रारंभ होकर त्रिवेणी मुक्तिधाम पहुंची। जहां बेटे दिनेश व पत्रकार नीरज बरमेचा ने मुखाग्नि दी।

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोहर पोरवाल, कांग्रेस नेता मयंक जाट, अशोक जैन लाला, अशोक चौटाला, जिला औषधी विक्रेता संघ के अध्यक्ष जय छजलानी, सुशील मूणत, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति निमिष व्यास, भाजपा जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, मणीलाल जैन, चंदनगुरु पिरोदिया, सराफा व्यवसायी सौरभ छाजेड़, कीर्ति बड़जात्या, सुरेंद्र गोरेचा, चिकित्सा जगत से डॉ अभि मेहरा, डॉ विशाल गनवानी, डॉ संजय दुबे, गायत्री परिवार के विवेक चौधरी, पत्रकार श्रेणिक बाफना, प्रेस क्लब सचिव यश बंटी शर्मा, सौरभ कोठारी, अमित निगम, विवेक बाफना, नवीन टाक, तुषार कोठारी, नीरज शुक्ला, राजु केलवा, शैलेन्द्र मोंटी सहित मुक्तिधाम पर मौजूद समाजसेवी ने श्रद्धांजलि दी।