WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Jyoti Malhotra’s Secrets Revealed : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के समय ज्योति मल्होत्रा ISI के संपर्क में रही, जांच में इसका खुलासा!

उसकी कस्टडी आज खत्म हो रही, इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा!

588

Jyoti Malhotra’s Secrets Revealed : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के समय ज्योति मल्होत्रा ISI के संपर्क में रही, जांच में इसका खुलासा!

New Delhi : ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस यूट्यूबर की जांच अभी जारी है। लेकिन, इसी बीच कई ऐसी सनसनीखेज जानकारियां सामने आई जिन्होंने जांच अधिकारियों को भी चौंका दिया। बताया गया कि भारत की तरफ से आतंकवाद के खिलाफ चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भी ज्योति एक पाकिस्तानी अधिकारी के संपर्क में थी। इस ऑपरेशन के दौरान भारत की कई अहम गतिविधियों की जानकारी भी वह पाकिस्तान पहुंचा रही थी।

न्यूज18 की रिपोर्ट के अनुसार, पता चला है कि ज्योति ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत में कुछ स्थानों पर हुए ब्लैक आउट समेत कई संवेदनशील जानकारियां पाकिस्तान को दे रही थी। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के एक एजेंट के संपर्क में भी थी। फिलहाल, ज्योति पुलिस हिरासत में है और उसकी कस्टडी आज बुधवार को खत्म हो रही है। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों का कहना है कि पुलिस को ज्योति और पाकिस्तानी उच्चायोग अधिकारी दानिश के बीच चैट की कोई जानकारी नहीं मिली, लेकिन पुलिस को पता लगा है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उसके संपर्क में थी। पुलिस ने ज्योति के तीन फोन और एक लैपटॉप फॉरेंसिक जांच के लिए जब्त किया है। इसके अलावा पुलिस उसके 2 बैंक खातों की भी जानकारी जुटा रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि ज्योति साल 2023 से 2025 के बीच दानिश के संपर्क में थी।

कई यूट्यूब चैनलों पर नजर

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई / भाषा के अनुसार, हरियाणा के एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि यह पता लगाने के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है कि क्या और लोग भारत के खिलाफ जासूसी में शामिल हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कई यूट्यूब चैनल जांच के दायरे में हैं। पिछले दो सप्ताह में जासूसी के आरोप में पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से कम से कम 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, जांच से पता चला है कि उत्तर भारत में कथित तौर पर पाकिस्तान से जुड़ा जासूसी नेटवर्क सक्रिय है।

जासूसी में दो महिलाएं शामिल

गिरफ्तार किए गए लोगों में दो महिलाएं हरियाणा निवासी ज्योति मल्होत्रा, जिसके यूट्यूब चैनल पर 3.77 लाख सब्सक्राइबर और इंस्टाग्राम पर 1.33 लाख फॉलोअर है। इसके अलावा पंजाब की 31 वर्षीय गजाला, जो नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग में तैनात पाकिस्तानी अधिकारी एहसान उर रहीम उर्फ दानिश के संपर्क में थीं।