WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Kailash Vijayvargiya Reply To Digvijay Singh : कांग्रेस इस देश की दीमक, RSS ने कांग्रेस का सारा भ्रष्टाचार खत्म कर दिया

आरएसएस ने ही सत्ता में आकर कांग्रेस के भ्रष्टाचार को ख़त्म किया

भाजपा सरकार और संगठन में अब बदलाव यानि भटकाव...

Indore : कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने यहाँ एक कार्यक्रम में RSS की तुलना दीमक से की थी। इसके जवाब में BJP के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का बयान सामने आया।

उन्होंने कहा कि इस देश की दीमक तो कांग्रेस है। कांग्रेस ने आजादी के बाद से लगातार भ्रष्टाचार कर इस देश को खोखला किया है।

उन्होंने कहा कि और जिस RSS के बारे में दिग्विजय सिंह ने टिप्पणी की है, उस आरएसएस के लोग सत्ता में बैठे, तो उन्होंने सारा भ्रष्टाचार खत्म कर दिया।

न सिर्फ भ्रष्टाचार समाप्त हुआ इस देश के अंदर इन सबके चेहरे भी बेनकाब हुए। इसलिए दिग्विजय सिंह इस प्रकार की बात करते हैं, क्योंकि वो भी उस भ्रष्टाचारी गैंग के सदस्य है।

सोमवार को बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने देपालपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री मोदी की पंजाब की सुरक्षा की चूक को लेकर बीजेपी द्वारा विरोध स्वरूप मानव श्रृंखला बनाई गई।

इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी की पंजाब यात्रा के सारे तथ्य सामने आ चुके है। मौसम खराब था, इसलिए हेलीकॉप्टर से नही जा सकते है।

इसके बाद सड़क मार्ग से गए और जब प्रधानमंत्री का काफिला जाता है और जिस राज्य में जाता है वहां का डीजी क्लियरेंस देता है इसके बाद गाड़ी आगे बढ़ती है। वही पंजाब में डीजी ने क्लियरेंस दिया और इसके बाद चूक हुई जिसका मतलब साफ है।

वही पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी द्वारा हालिया ट्वीट जिसमे उन्होंने लिखा है कि जो घबरा रहा है जिसको अपनी जान का डर उसे बड़ी जिम्मेदारी या पद नही लेना चाहिए।

इस पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यह बचकाना बयान है। अपरिपक्व आदमी को मुख्यमंत्री पद पर बिठाने पर वो इसी तरह की बयानबाजी करता है और प्रधानमंत्री, प्रधानमंत्री होता है।

इससे पहले उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मोदीजी के लिए षड्यंत्र रचा है विशेषकर कांग्रेस ने। सबसे बड़ी बात तो वहां के चन्नी के बयान पर बहुत संदेह है।

जिन्होंने कहा कि मैंने मोदीजी की पूरी जानकारी प्रियंकाजी को दे दी थी, तो कौन प्रियंका गांधी? क्या किसी संवैधानिक पद पर है? कैसे वो पीएम की बात को उनके दौरे को प्रियंकाजी को रिपोर्ट कर सकते है।

विजयवर्गीय ने साफ कहा कि मैं समझता हूं कि सबसे बड़ी शंका का कारण है कि यह जो भी चूक हुई है राज्य सरकार के द्वारा वो कांग्रेस और सोनिया गांधी जी के इशारे पर हुई है।