WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

कमलनाथ का गौ माता पर भी फोकस,कांग्रेस सरकार बनते ही गौ सेवकों की सेवाएं पशुपालन विभाग में ली जाएगी

1131
WhatsApp Image 2023 07 01 At 7.09.42 AM

कमलनाथ का गौ माता पर भी फोकस,कांग्रेस सरकार बनते ही गौ सेवकों की सेवाएं पशुपालन विभाग में ली जाएगी

भोपाल: विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही एक बार फिर कांग्रेस गौ माता और सेवकों को लेकर अपने पुराने वादे दोहराने लगी है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आज गौ सेवक प्रकोष्ठ के कार्यक्रम में कमलनाथ ने इन्हीं वादों को याद दिलाया। प्रदेश कांग्रेस में यह पहला मौका है जब गौ सेवक यहां पर कोई कार्यक्रम कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस में भी पहली बार गौ सेवक प्रकोष्ठ बनाया गया है।

कमलनाथ ने कहा कि गौ सेवकों की इस प्रदेश को बहुत जरुरत है। कांग्रेस की सरकार बनते ही पशुपालन विभाग में प्रशिक्षित गौ सेवकों की सेवाएं ली जाएगी। उन्हें अन्य कर्मियों की तरह मानदेय भी दिया जाएगा। वहीं ग्राम प्रशासनिक सेवा में गौ सेवक पद रहेगा। गौरतलब है कि कांग्रेस ने अपने पिछले चुनाव में भी वचन पत्र में यह वादा किया था। इस बार भी कांग्रेस यही वादा कर रही है। नाथ ने कहा कि गायों को चराने के लिए गौ चर भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित कराएंगे। नाथ ने गौ सेवकों को बताया कि उनकी सरकार में गौ शालाओं का निर्माण किया गया था। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ने एक हजार से ज्यादा गौ शालाएं खोलने का निर्णय लिया था। इन पर काम भी शुरू कर दिया गया था। अब इनका निर्माण बंद है। कांग्रेस की सरकार आने के बाद प्रदेश में तेजी से गौ शालाओं का निर्माण करवाया जाएगा।

इस कार्यक्रम में शामिल होने से पहले कमलनाथ के बंगले पर डॉक्टर्स डे भी मनाया गया। पीसीसी चीफ नाथ ने आधा दर्जन डॉक्टर्स का सम्मान किया ।