Kamalnath Resigned : कमलनाथ ने PCC अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया!

665

Kamalnath Resigned : कमलनाथ ने PCC अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया!

New Delhi : मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया। पार्टी हाईकमान जल्द ही नए अध्यक्ष के बारे में जल्द ही फैसला करेगा। मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पार्टी की बुरी स्थिति के बाद यह अनुमान लगाया था कि वे अपना पद से सिखा देंगे। अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ कि पार्टी अध्यक्ष ने उनका इस्तीफा मंजूर किया या नहीं।

मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद कमलनाथ ने मंगलवार को भी पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से भी मुलाकात की थी। दिल्ली में खरगे के आवास पर हुई बैठक में कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल भी शामिल हुए। इस दौरान पार्टी हाईकमान ने कमलनाथ को मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का निर्देश दिया था। इसके बाद समझा जा रहा था कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कभी भी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे सकते हैं।