Karthik in American Ultra Marathon : अमेरिका की अल्ट्रा मैराथन में इंदौर के कार्तिक जोशी दौड़ेंगे! 

विश्व के 60 से अधिक देशों के विख्यात धावकों से मुक़ाबला करेंगे! 

411

Karthik in American Ultra Marathon : अमेरिका की अल्ट्रा मैराथन में इंदौर के कार्तिक जोशी दौड़ेंगे! 

Indore : अमेरिकी में होने वाली ‘बिग डॉग बैक्यार्ड अल्ट्रा मैराथन वर्ल्ड चैंपियनशिप’ में इंदौर के अल्ट्रा मैराथन रनर कार्तिक जोशी विश्व के 60 से अधिक देशों के विख्यात धावकों से मुक़ाबला करेंगे। 21 अक्टूबर को अमेरिका के टैनेसी में होने वाली डिस्टेंस के हिसाब से विश्व की सबसे बड़ी अल्ट्रा मैराथन में कार्तिक भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस दौड़ के क्वालिफाई के लिए कार्तिक ने 277, 262, 195, 170, 148, 141, 114 किलोमीटर दौड़ 4 बार अमेरिका का गोल्डन टिकट और दो बार सिल्वर मैडल जीते हैं। वर्ष 2020, 2021 और 2022 में लगातार 3 बार अमेरिका में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई कर चुके कार्तिक अकेले भारतीय हैं, जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। कोविड के कारण 2020, 2021 में उन्हें वीजा नहीं मिला था। लेकिन, 2023 कार्तिक का सपना 3 साल के लम्बे इंतजार के बाद पूरा होने जा रहा है।

पिछले दिनों कार्तिक को अमेरिका का वीजा मिल जाने से कार्तिक अब इवेंट्स से 10 दिन पहले 9 अक्टूबर को अमेरिका रवाना होंगे। इस स्पर्धा की तैयारी के लिए कार्तिक लगातार पहाड़ी इलाकों में रहकर बहा रहे हैं। अब तक वर्ल्ड चैंपियनशिप की तैयारी में तीन साल में 30,000 किलोमीटर से अधिक दौड़ चुके कार्तिक हाल ही में साऊथ अफ्रीका में 7 घंटे 26 मिनिट में 88 किलोमीटर दौड़े। वे पहले ऐसे भारतीय है जिन्होने 7:30 घंटे से कम समय में यह दौड़ पूरी करके सौ साल के इतिहास में सिल्वर मैडल जीत कर इतिहास रच दिया। ऐसा करने वाले वे अकेले भारतीय हैं।

IMG 20231007 WA0069

उनकी उपलब्धियों की वजह से एशियन चैंपियनशिप के लिए भी उनका चयन भारतीय टीम में हो चुका है। हाल ही में वे 121 किलोमीटर की सबसे बड़ी तिंरगा स्टेडियम रन मैराथन लगातार पांचवी बार जीतकर प्रदेश के सबसे सफल अल्ट्रा मैराथन रनर बन गए। उनकी उपलब्धियों की लिस्ट बहुत लम्बी है। 30 से 35 किलोमीटर रोज दौड़ने वाले कार्तिक अब तक देश के 12 राज्यों के 38 से अधिक शहरों में 86 से अधिक मैराथनों में गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज मैडल सहित सैकड़ों मैडल देश विदेश में जीतकर कई रेकॉर्ड तोड उपलब्धियां हासिल कर चुके है।