Ken Betwa Link Project: बुंदेलखंड की बदलेगी तकदीर और तस्वीर,एक अरब 30 करोड़ की मुआवजा राशि वितरित

3850

Ken Betwa Link Project: बुंदेलखंड की बदलेगी तकदीर और तस्वीर,एक अरब 30 करोड़ की मुआवजा राशि वितरित

राजेश चौरसिया की रिपोर्ट

छतरपुर : बुंदेलखंड क्षेत्र के लोगों के लिए केन बेतवा लिंक परियोजना बहुत ही कारगर साबित हो रही है। इस क्षेत्र के किसानों का सिंचाई का रकवा भी बढ़ेगा और क्षेत्र में खुशहाली आएगी। अभी हाल ही में केन्द्र सरकार द्वारा दो अरब 66 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इसमें से बिजावर तहसील के 14 ग्रामों के किसानों को एक अरब 30 करोड़ रुपए की राशि वितरित कर दी गई है।

उक्त जानकारी देते हुए अपर कलेक्टर मिलिन्द्र नागदेवे ने बताया कि केन बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड क्षेत्र के किसानों के घरों में समृद्धि आएगी। किसानों को मुआवजा राशि तत्काल दी जा रही है। केन बेतवा लिंक परियोजना के अंतर्गत जो जमीन भूमि अधिग्रहण की गई है उसकी मुआवजा राशि वितरण का काम तेजी से चल रहा है।