Khargone News: बेस्ट बेकरी के अवैध निर्माण पर प्रशासन का बुलडोजर चला

1227

खरगोन से आशुतोष पुरोहित की रिपोर्ट

 

खरगोन: खरगोन में आज एक बार फिर बिना अनुमति के अवैध निर्माण और अपराधिक प्रवृति के बेकरी संचालक के खिलाफ करीम नगर स्थित बेस्ट बेकरी के अवैध निर्माण पर प्रशासन का बुलडोजर चला। एसडीएम मिलिन्द ढोके, एएसपी मनीष खत्री की अगुवाई में में नगरपालिका राजस्व, पुलिस के संयुक्त दल ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध निर्मा को लेकर बुलडोजर चलाया। इस दौरान बेकरी में कार्यरत लोगो और स्थानीय लोगो ने विरोध करना चाहा लेकिन प्रशासन ने एक नही सुनी।

भीड को हटाकर जेसीबी के सहारे अवैध निर्माण को जमीनदोज किया।
पूरे मामले को लेकर कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम का कहना था की अवैध निर्माण था। बेकरी में प्रदूर्षण नियंत्रण बोर्ड के नियमो का उल्लंघन किया जा रहा था। वही बेकरी संचालक अपराधिक प्रवृति का है। किसी भी अपराधी को बक्शा नही जायेगा। अपराधी किसी धर्म जाति का हो शासन के निर्देशानुसार कार्यवाही होगी। आम आदमी सुख चैन से रह सके ये शासन का दायित्व है। अवैध निर्माण के साथ हर नियम का उल्लंघन होने पर प्रशासन ने कार्यवाही की है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नोटिस भी दिया था। कलेक्टर ने पिछले दिनो बेकरी संचालक के द्रवारा नायब तहसीलदार से बदसलूकी को इस कार्यवाही से जोडने पर कहना था की उस मामले में पुलिस अपनी कार्यवाही करेगी। हलाकि कलेक्टर का यह भी कहना था की अपराधिक प्रवृति के लोगो पर कार्यवाही का समाज में मैसेज जाना चाहिये।

प्रशासन ने अवैध निर्माण सहित प्रदूर्षण नियंत्रण बोर्ड की अनुमतियो के उल्लंघन पर कार्यवाही की है। इधर नगरपालिका का कहना है की बिना अनुमति के अवैध निर्माण को लेकर नोटिस बार बार दिया जा रहा था लेकिन इन्होने अवैध निर्माण नही हटाया। बेकरी के गंदे पानी को लेकर भी स्थानीय लोगो की शिकायत थी। शासन के निर्देशानुसार अवैध निर्माण को लेकर कार्यवाही चल रही है। अन्य बेकरी और अवैध निर्माण पर निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी।

दरअसल 2 सितम्बर को कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के निर्देश पर बेकरी की जांच करने पहुंचे नायब तहसीलदार महेंद्र सिंह दांगी से बेस्ट बेकरी के संचालक अमजद खान ने गाली गालौच करते हुए अभद्रता और बदसलूकी की थी। भले ही प्रशासन इंकार कर रहा हो लेकर अब प्रशासन ने शहर में अवैध बेकरी के खिलाफ बुलडोजर मुहिम शुरू कर दी है।
उल्लेखनीय है की इन्दौर प्रदूर्षण नियंत्रण बोर्ड ने शहर की 39 बेकरीयो को नोटिस जारी किया था। अब प्रशासन ने भी बेकरीयो के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अवैध निर्माण पर जेसीबी चलाने के दौरान बेकरी के मजदूरों ने और स्थानीय लोगो ने विरोध करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने सभी को तीतर बितर कर दिया।

कार्यवाही के दौरान एसडीएम मिलिंद ढोके,एएसपी मनीष खत्री, टीआई, बीएल मंडलौई, सीएमओ प्रियंका पटेल सहित मौके पर भारी पुलिस फोर्स मौजूद है। कार्यवाही जारी है।