Khargone News: कर्फ्यू में छूट का समय बदला, शुक्रवार को सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक की छूट

खरगोन से आशुतोष पुरोहित की रिपोर्ट

खरगोन – खरगोन शहर में पिछले कुछ दिनों से जारी कर्फ्यू में कल शुक्रवार को छूट का समय बदला गया है। शुक्रवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक की कर्फ्यू में छूट रहेगी।

अपर कलेक्टर सुमेरसिह मुजाल्दे ने आदेश जारी करते हुए बताया कि सभी दुकाने खुलेगी। सभी सेवाओ के साथ बैंक, पोस्ट ऑफिस, कृषि मंडी और बस स्टैंड से बस संचालित होगी। अन्य वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध, धार्मिक स्थलों, पेट्रोल पंप और केरोसिन पर छूट लागू नहीं होगी।

आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट

खरगोन में रामनवमी के जुलूस पर पथराव के बाद आगजनी और भडकी हिंसा के बाद पुलिस प्रशासन आगामी त्यौहार को लेकर सतर्क और सख्त है। बदमाशी करने वालो की अब खैर नही होगी। पुलिस ने आज देर शाम शहर में फ्लैग मार्च निकालकर संकेत दे दिये है। प्रभारी एसपी रोहित काशवानी ने मीडिया को बताया की आगामी त्यौहार को लेकर पुलिस ड्रोन कैमरे से शहर मे सर्चिंग कर रही है। शहर 171 सीसीटीवी कैमरे और कई इलाको में विडियो कैमरे लगाये गये है। शहर के संवेदनशील क्षेत्रो में चप्पे पर पुलिस तैनात कर दी गई है।

 

शहर में धार्मिक स्थल और पेट्रोल पंप बंद रहेगे। रोहित काशवानी ने एक सवाल के जबाब में बताया की आगामी त्यौहार पर 1 मई से 5 मई तक कर्फ्यू लगाने पर भी प्रशासन विचार कर रहा है। उपद्रव और गडबडी करने वालो पर को नही बक्सा जायेगा। धार्मिक गतिविधियों पर रोक है। कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये भारी पुलिस बल तैनात है।
पथराव आगजनी और हिंसा के मामले में अब तक 74 प्रकरण में 174 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। काशवानी ने बताया की सभी फरार इनामी उपद्रवियों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।