Khargone News:  गुरु श्रीनानक देवजी के प्रकाश पर्व को लेकर निकला नगर कीर्तन

महिलाओं ने सडक मार्ग पर झाडू लगाकर स्वच्छता का दिया संदेश, हैरत अंगेज कला का हुआ प्रदर्शन

Khargone News: गुरु श्रीनानक देवजी के प्रकाश पर्व को लेकर निकला नगर कीर्तन

खरगोन से आशुतोष पुरोहित की रिपोर्ट

गुरु श्रीनानक देवजी के प्रकाश पर्व को लेकर शहर में निकला नगर कीर्तन, जगह जगह पुष्प वर्षा से हुआ भव्य स्वागत, महिलाओं ने सडक मार्ग पर झाडू लगाकर स्वच्छता का दिया संदेश, हैरत अंगेज कला है हुआ प्रदर्शन

खरगोन: खरगोन में आज सिक्ख समाज के प्रथम गुरु श्रीनानक देवजी के 553 वे प्रकाश पर्व को लेकर शहर में नगर कीर्तन निकाला गया। श्री गुरुद्वारा साहेब से गुरुग्रंथ साहेबजी की छत्र छाया और पंचप्यारों की अगुवाई में निकले नगर कीर्तन का शहर में जगह जगह हुआ पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत हुआ। फूलों से सजी पालकी साहेब में श्रीगुरुग्रंथ साहेबजी विराजित थे। इस दौरान महिलाओं ने सडक मार्ग पर झाडू लगाकर शहर के आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया। नगर कीर्तन के दौरान संगत के नौजवान और बच्चों ने पहली बार विशेष कर युवतियों ने हैरत अंगेज अपनी अखाडे की कला (गतके) का प्रदर्शन आकर्षण का केन्द्र रही। इस अवसर पर चल समारोह में महिलाओं के सत्संग जत्थे की अगुवाई में गुरु की वाणी का गायन किया गया। टैक्टर ट्राली में आकर्षक रूप से सजी पालकी साहेब में श्री गुरु ग्रंथ साहेब जी विराजित थे। साहेब की सेवा ज्ञानी पवन सिंह कर रहे थे। वही नगर कीर्तन में प्रसादी के वितरण में बलवंत सिंह भाटिया दर्शन सिंह भाटिया सहयोग कर रहे थे।

श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के सम्मुख पंज प्यारे प्रभजोत सिंह चावला, रमनदीप सिंह भाटिया, मनजीत सिंह भाटिया, हरचरण सिंह भाटिया प्रभजोत सिंह भाटिया ( आशु ) सेवादार संदीप सिंह भाटिया, मनजोत सिंह छाबड़ा ,हरदीप सिंह भाटिया चल रहे थे।

IMG 20221106 WA0037

श्री गुरु सिंह सभा प्रबंधक कमेटी के प्रवक्ता परविंदर सिंह चावला द्वारा बताया गया कि नगर कीर्तन में अनेक श्रद्धालुओं के द्वारा जगह जगह पुष्पमाला पुष्प वर्षा से और स्वल्पाहार से नगर कीर्तन मैं मौजूद संगत का स्वागत सत्कार किया। नगर कीर्तन में प्रधान हरचरण सिंह भाटिया तेजेंद्र सिंह सैनी, हरभजन सिंह भाटिया, मनजीत सिंह चावला, गुरदयाल सिंह भाटिया, भजन सिंह भाटिया, शम्मी भाटिया दौलत लालवानी, रानू सैनी स्वीटी भाटिया, कमलजीत कौर भाटिया आदि संगत का सहयोग प्राप्त हुआ।

नगर कीर्तन समाप्ति के पश्चात श्री गुरुद्वारा साहेब जी में गुरु का अटूट लंगर की सेवा सैनी परिवार के द्वारा की गई थी।