Laghu Udyog Bharati अध्यक्ष अनिल सारड़ा, सचिव रोहित मालपानी मनोनीत!

उद्योगों के विकास व राष्ट्र हित में कार्य करेंगे, कार्यकारिणी घोषित! लघु उद्योग भारती के देश-भर में 581 जिलों में संगठन सक्रिय, लगभग 53 हजार सदस्य!

493

Laghu Udyog Bharati अध्यक्ष अनिल सारड़ा, सचिव रोहित मालपानी मनोनीत!

Ratlam : लघु उद्योग भारती रतलाम इकाई की नई कार्यकारिणी का 2 वर्ष के लिए गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अनिल सारड़ा अध्यक्ष, रोहित मालपानी सचिव, अंचित पोरवाल उपाध्यक्ष, शैलेन्द्र सुरेका कोषाध्यक्ष एवं संदीप सकलेचा मीडिया प्रभारी मनोनीत किए गए!

IMG 20250517 WA0007

‌ इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल सारड़ा ने बताया कि हम-सब मिलकर निरंतर उद्योगों के विकास के साथ-साथ राष्ट्रहित में काम करेंगे तथा उद्योगों के संचालन में आ रहीं परेशानियों का समाधान त्वरित करने के लिए तत्पर रहेंगे। मालवा प्रांत सह मीडिया प्रभारी संदीप सकलेचा ने बताया कि लघु उद्योग भारती सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के विकास के लिए समर्पित एक अखिल भारतीय संगठन हैं, यह देश-भर में 581 जिलों में मौजूद हैं और लगभग 53 हजार सदस्य वाला एक बड़ा संगठन हैं।

इसकी स्थापना के पीछे मुख्य उद्देश्य सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यमों को सहायता प्रदान करना और उन्हें संगठित करना हैं। लघु उद्योग भारती के सदस्यों को विकास और नवाचार के नए अवसरों की जानकारी प्रदान करने के लिए वे विभिन्न सम्मेलनों और कार्यशालाओं का आयोजन करते हैं। यह संगठन MSME के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा हैं। प्रांतीय सदस्य चन्द्रप्रकाश अवतानी एवं पूर्व अध्यक्ष संजय व्यास के मार्गदर्शन में ईकाई का गठन किया गया। कार्यक्रम में राजेश रांका, नीलेश बोरदिया, कुंदन सोनी, मोहित पगारिया, आदित्य वोहरा, विजय धनोतिया, मनीष मूलचंदानी, रौनक चोपड़ा, चंद्रप्रकाश सारडा, महेश सारडा आदि मौजूद थे!

IMG 20250513 WA0054