WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Lecture on Archaeology : रतलाम जिले के इतिहास और पुरातत्व पर व्याख्यान एवं परिचर्चा 3 अगस्त को गुलाब चक्कर में!

891
WhatsApp Image 2025 07 30 At 18.24.46

Lecture on Archaeology : रतलाम जिले के इतिहास और पुरातत्व पर व्याख्यान एवं परिचर्चा 3 अगस्त को गुलाब चक्कर में!

Ratlam : इतिहास और पुरातत्व के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत संस्था राजाभोज जनकल्याण सेवा समिति द्वारा आगामी 3 अगस्त, रविवार को शहर के गुलाब चक्कर पर दोपहर 2.30 बजे से जिले के इतिहास और पुरातत्व पर केंद्रित संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। उक्त आयोजन में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ रमेश यादव (वरिष्ठ पुरातत्व अधिकारी- संचालनालय पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय मध्यप्रदेश शासन भोपाल) एवं डॉ ध्रुवेन्द्र सिंह जोधा (वरिष्ठ शोध अधिकारी पद्मश्री विष्णु श्रीधर वाकणकर शोध संस्थान भोपाल) होंगे। इसके साथ ही इतिहास और पुरातत्व के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रदेश स्तर के विद्वान भी इस परिचर्चा में अपने विचार रखेंगे।

WhatsApp Image 2025 07 30 at 18.24.46 1

जानकारी देते हुए संस्था के जिला संयोजक नरेन्द्र सिंह डोडिया ने बताया कि राजाभोज जनकल्याण सेवा समिति विगत 20 वर्षों से भारतीय संस्कृति, इतिहास और पुरातत्व के उत्थान को लेकर कार्य कर रही हैं। इसी का परिणाम हैं और हमारे रतलाम के लिए गर्व का अवसर है कि संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह पंवार को मध्य प्रदेश संचालनालय पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय द्वारा वालिंटियर नियुक्त किया गया हैं। साथ ही इतिहास और पुरातत्व के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर राजा भोज जनकल्याण सेवा समिति का एक एमओयू (सहभागिता) विगत दिनों पद्मश्री विष्णु श्रीधर वाकणकर शोध संस्थान भोपाल के साथ हुआ है।

इसी तारतम्य में आयोजित संगोष्ठी के माध्यम से रतलाम जिले के इतिहास और पुरातत्व को एक नवीन दिशा प्राप्त होने के साथ प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर रतलाम जिले के इतिहास को स्थान प्राप्त होगा। संस्था से जुड़े पदाधिकारी, सहयोगी एवं कार्यकर्ता संग्रामसिंह राठौर (सचिव), आशीष दशोत्तर, अश्विन शुक्ला, रत्नेश विजयवर्गीय, नरेन्द्र सिंह राठौर, विशाल कुमार वर्मा, राजेन्द्र सिंह बासिन्द्रा, संजय परसाई, रणजीत सिंह राठौर, विनोद झालानी, धीरेन्द्र सिंह राठौर, अजीत जैन, गजेन्द्र सिंह चौहान, महावीर वर्मा, दिग्विजय सिंह बड़छापरा, डॉ खुश्बू जांगलवा, उमा पंवार, रमेश सोनी (पत्रकार), नरेन्द्र त्रिवेदी, शैलेन्द्र तिवारी आदि ने जिले के इतिहास प्रेमी और पुरातत्व में रुचि रखने वाले महानुभावों से अपील की हैं कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर जिले के इतिहास और पुरातत्व को समृद्ध करने में सहभागिता प्रदान करें!