
पढ़ना जारी रखें
इस कारण लिफ्ट चालू नहीं सकी। इससे यहां व्हील चैयर पर पहुंचने वाले दिव्यांगों को भारी परेशानी का सामना पड़ा। उनके साथ आए परिजन काफी देर तक लिफ्ट चालू होने का इंतजार करते रहे, जब उन्होंने देखा कि कोई व्यवस्था नहीं हो पा रही है तो परिजन ने व्हील चैयर को उठाकर पहली मंजिल पर ले जाने का निर्णय लिया। वे व्हील चैयर को उठाकर सीढ़ियां चलना शुरू कर रहे थे, तभी वहां सामाजिक न्याय विभाग की संचालक आ पहुंचीं और उन्होंने लोगों से कहा आप रुक जाओ मैं लिफ्ट चालू करवाती हूं। तब जाकर कलेक्टर ऑफिस की लिफ्ट चालू हुई तब तक 11.30 बज चुके थे।
जैसे-तैसे पहुंचे पहली मंजिल तक
जब तक लिफ्ट चालू हुई उसके पहले ही कई बुजुर्ग और पैरालिसिस से ग्रस्त लोग जैसे-तैसे अपने परिजन के साथ पहली मंजिल पर पहुंच चुके थे। उनके परिजन ने गोद में उठाकर या किसी प्रकार से उन्हें पहली मंजिल पर सीढ़ियों से पहुंचाया।