WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Lokayukt Trap: ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

WhatsApp Image 2022 06 15 At 12.50.16 PM

भोपाल: मध्य प्रदेश में लोकायुक्त पुलिस इंदौर ने आज खरगोन जिले में झिरनिया के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर को ₹4000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉक्टर दीपक जायसवाल बीएमओ झिरन्या द्वारा अंकित बिरला पिता श्री इंदरलाल बिरला निवासी दशोरा, तहसील सनावद ज़िला खरगोन से आभापुरी ग्राम में उसके प्राइवेट अस्पताल चलाने के संदर्भ ₹10000 की रिश्वत राशि की मांग की जा रही है। शिकायत पर दिनांक 14 जून 2022 को रिश्वत राशि की मांग की रिकॉर्डिंग संपादित करवाई गई।

इस संबंध में आज योजनाबद्ध तरीके से आवेदक से आरोपी डॉक्टर दीपक जायसवाल ₹4000 की रिश्वत राशि लेते हुए ट्रैप हुआ। थाना चैनपुर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (संशोधित) 2018 की धारा 7 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर इंदौर लोकायुक्त की कार्यवाही जारी है।