Lokayukt Trap : नगर निगम का हेल्थ ऑफिसर लोकायुक्त की गिरफ्त में

सहयोगी को लोकायुक्त ने गिरफ्तार किया

1278
SDM

Lokayukt Trap : नगर निगम का हेल्थ ऑफिसर लोकायुक्त की गिरफ्त में

Bhopal : नगर निगम के झोन-5 के हेल्थ ऑफिसर अजय श्रवण पर लोकायुक्त ने कार्रवाई की। उन्होंने सिंधी कॉलोनी में एक व्यापारी से 10 हजार की रिश्वत मांगी थी।

फरियादी पंकज खूबचंदानी ने लोकायुक्त में इस संबंध में शिकायत की थी, जिस पर ये कार्रवाई की गई। लोकायुक्त की कार्रवाई अभी जारी है। आरोपी अजय श्रवण अपने कर्मचारी सतीश टांग के जरिए पैसे की मांग कर रहा था। लोकायुक्त टीम ने नगर निगम कर्मचारी सतीश टांग को भी गिरफ्तार किया। जबकि, जानकारी मिलने पर आरोपी हेल्थ ऑफिसर अजय श्रवण मौके से फरार हो गया। अब लोकायुक्त की टीम अजय श्रवण के घर पर छापामार कार्रवाई करने गई है।

Also Read: रेत का अवैध परिवहन करते हुए SDM ने राठौर परिवार के जप्त किए 10 ट्रक