WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Lokayukt Trap : जिला कोषालय के क्लर्क को चपरासी से ₹1500 की रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस ने पकड़ा!

WhatsApp Image 2025 03 07 At 19.08.41

Lokayukt Trap : जिला कोषालय के क्लर्क को चपरासी से ₹1500 की रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस ने पकड़ा!

क्लर्क ने एरियर निकालने के एवज में यह रिश्वत मांगी और धरा गया!

Sagar : सागर के जिला कोषालय में पदस्थ एक क्लर्क को चपरासी से ₹1500 की रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया। क्लर्क ने एरियर निकालने के एवज में रिश्वत ली थी। चपरासी ने पत्नी का इलाज कराने के लिए एरियर्स निकाला था।

लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक आवेदक धनीराम बांगर पिता सुदामा प्रसाद बांगर निवासी पुरब्याऊ टौरी गणेश घाट के आगे तुलसी होटल के सामने जिला सागर ने लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें जिला कोषालय सागर में पदस्थ सहायक ग्रेड 3 रामजी कोरी द्वारा एरियर के लंबित बिलों को पास कर भुगतान करने के एवज में रिश्वत मांगी जा रही है।

लोकायुक्त पुलिस ने जांच के बाद आज शुक्रवार को जिला कोषालय कार्यालय में ट्रैप की कार्रवाई करते हुए ₹1500 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। इस टीम में ट्रैपकर्ता अधिकारी रणजीत सिंह, इंस्पेक्टर अभिषेक वर्मा, हवलदार शफीक खान, आरक्षक सुरेंद्र प्रताप सिंह, आदेश तिवारी, प्रदीप दुबे आदि शामिल रहे।