Lokayukta Action : जनपद अध्यक्ष 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार!

पकड़ाया जनपद अध्यक्ष मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा का नजदीकी!

4107

Lokayukta Action : जनपद अध्यक्ष 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार!

Neemuch : जिले की जावद जनपद पंचायत के अध्यक्ष गोपाल चारण को लोकायुक्त की टीम ने 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। बताया जाता है कि ये अध्यक्ष भाजपा समर्थित हैं और भाजपा के दिग्गज नेताओं के करीबी हैं। जनपद अध्यक्ष की गिरफ्तारी के बाद खलबली सी मच गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, जनपद पंचायत जावद के अध्यक्ष गोपाल चारण को 50 हजार की रिश्वत लेते उज्जैन लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने पकड़ा है। बताया गया कि आवेदक बलराम जाट पिता रामनारायण जाट (खोर तहसील जावद) से ग्राम पंचायत खेड़ा राठौड़ में ई-कक्ष भवन निर्माण की 5 लाख की राशि स्वीकृत करने के लिए 10% के हिसाब से 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त टीम के बसंत श्रीवास्तव निरीक्षक और टीम ने तत्काल कार्रवाई की।

WhatsApp Image 2023 03 27 at 3.06.35 PM

जावद क्षेत्र में रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार हुए जावद जनपद अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा के सबसे नजदीकी लोगों में हैं। जिस सरपंच (शिकायतकर्ता) से रिश्वत मांगी गई थी, वह भी भाजपा से जुड़े हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों पक्ष भाजपा से जुड़े हैं।