
Lokayukta Trap: 4000 रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया लेखापाल
बालाघाट: Lokayukta Trap: बालाघाट जिले में एक स्कूल के लेखापाल को लोकायुक्त पुलिस जबलपुर की टीम ने 4000 रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा है।
इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक नरेंद्र कुमार डोहरे बालाघाट जिले में शासकीय उ. मा. वि. कायदी ,वारासिवनी में
सहायक शिक्षक है। उनकी वेतन विसंगति का जुलाई 2017 से दिसंबर 2023 तक का एरियर 94085/- रुपए बना था जिसमें से आवेदक को 66557/- रुपए पूर्व में मिल चुके हैं एवं 27528/- रुपए शेष बचे थे। एरियर की शेष राशि को निकालने के ऐवज में स्कूल के लेखापाल आरोपी वोमेंद्र रोकड़े द्वारा 4000/- रुपए रिश्वत की मांग की गई।
लोकायुक्त पुलिस द्वारा सत्यापन उपरांत आज दिनांक 24.06.26 को आरोपी वोमेंद्र रोकड़े, को आवेदक नरेंद्र कुमार से 4000 रुपए रिश्वत लेते शा. उ. मा. वि. कायदी वारासिवनी जिला बालाघाट के शिक्षक कक्ष में रंगे हाथों पकड़ा गया । आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।
*ट्रेप दल सदस्य* – निरीक्षक राहुल गजभिए, टीएलओ निरीक्षक श्री जितेंद्र यादव, एवम् लोकायुक्त जबलपुर का दल ।





