
पढ़ना जारी रखें
अगस्त को शासन ने आदेश कर बालाघाट कलेक्टर बनाया। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने आदेश जारी कर महाकाल मंदिर समिति का नया प्रशासक एडीएम अनुकूल जैन को नियुक्त किया। एक दिन प्रशासक रहने के बाद अगले ही दिन शासन के धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग ने पूर्व में मंदिर समिति के प्रशासक रहे गणेश धाकड़ को 14 अगस्त 2024 को दोबारा प्रशासक के पद पर पदस्थ कर दिया था।
इसलिए हटाए गए धाकड़
उज्जैन महाकाल मंदिर में दर्शन के नाम पर उजागर हुई बड़ी धोखाधड़ी के बाद प्रदेश सरकार एक्शन में आई। कलेक्टर के प्रतिवेदन के आधार पर प्रशासक गणेश धाकड़ को हटाया गया। प्रशासक का प्रभार फिलहाल जिला पंचायत सीईओ या एडीएम को सौंपने की तैयारी चल रही है, जल्द इसका आदेश जारी होने की संभावना है। महाकाल मंदिर में भक्तों से रुपए लेकर दर्शन कराने के मामले में कलेक्टर नीरजकुमार सिंह ने जांच रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेजी थी। धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग ने जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रशासक गणेश धाकड़ को हटाने का आदेश जारी कर दिया है।