WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home आध्यात्म

महाकाल के दर्शन पा सकेंगे अब और ज़्यादा श्रद्धालु

Ujjain, MP:श्रावण में कालों के काल महाकालेश्वर के दर्शन के लिए अब ज्यादा श्रद्धालुओं को ज्यादा समय तक दर्शन की सुविधा मिलेगी। भक्तों की उमड़ती भीड़ के मद्देनज़र मंदिर समिति ने ऑनलाइन प्री-परमिशन की संख्या मंगलवार को 3500 से बढ़ाकर 5000 कर दी है। दर्शन का समय भी मंगलवार से रविवार तक 16 घंटे यानी तड़के 5 से रात 9 बजे तक कर दिया है।श्रावण में लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के कारण प्रशासन दर्शन व्यवस्था को लेकर समीक्षा करता है। मंदिर प्रबंध समिति अध्यक्ष व कलेक्टर आशीष सिंह के अनुसार बीते रविवार और सोमवार को की गई दर्शन व्यवस्था की समीक्षा कर नई व्यवस्था तय की है।
श्रावण में महाकालेश्वर के दर्शन के लिए देशभर से श्रद्धालु आते हैं। कोरोना संक्रमण की गाइड लाइन के चलते मंदिर समिति नि:शुल्क ऑनलाइन प्री-परमिशन और शीघ्र दर्शन सशुल्क सुविधा से श्रद्धालुओं को दर्शन करा रही है। अब तक नि:शुल्क परमिशन 3500 को दी जा रही थी। मंगलवार से 5000 श्रद्धालु इस सुविधा से दर्शन करने की सुविधा शुरू हो गई है।
उन्हें मंदिर समिति की वेबसाइट या मोबाइल एप से प्री-परमिशन बुकिंग कराना होगी। मंगलवार से रविवार तक सुबह 5 से रात 9 बजे तक (यानी 16 घंटे) हर घंटे में 350 श्रद्धालुओं को प्री-परमिशन से प्रवेश मिलेगा। महाकाल मंदिर समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल के अनुसार मंगलवार से प्री-परमिशन की संख्या बढ़ा दी है
ऑनलाइन बुकिंग में 1 अगस्त तक की बुकिंग फुल हो चुकी है। 2 अगस्त सोमवार की बुकिंग ब्लॉक की गई है। इस दिन की बुकिंग नहीं हो रही। 28 जुलाई से 1 अगस्त तक की बुकिंग फुल हो चुकी है। सावन के अगले सोमवार को दर्शन का समय सुबह 5 से दोपहर 1 बजे तक रहने की संभावना है। शाम को महाकालेश्वर की सवारी लौटने के बाद से रात 9 बजे तक रहेगा।