महामंडलेश्वर चिदम्बरानन्दजी कराएंगे श्रीमद्भागवत कथा का अमृतपान!

159

महामंडलेश्वर चिदम्बरानन्दजी कराएंगे श्रीमद्भागवत कथा का अमृतपान!

रतलाम : पुरषोत्तम मास में शहर में श्रीमद्भागवत कथा व ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा हैं। कथा का अमृतपान महामंडलेश्वर चिदम्बरानन्द सरस्वतीजी (मुंबई) करवाएंगे। मीडिया प्रभारी राकेश पोरवाल ने बताया कि श्री हरिहर सेवा समिति, श्री कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट व भट्ट परिवार द्वारा आयोजित ज्ञान यज्ञ 2 जून को शाम 4 बजे प्रारंभ होगा। कथा के दौरान शोभायात्रा, परीक्षित जन्म व सुखदेव आगमन, सती व ध्रुव चरित्र, राम जन्म, कृष्ण बाल लीला, गोवर्धन पूजा, गोप गीत, रुक्मणि विवाह, सुदामा चरित्र, परीक्षित का अंतिम उपदेश आदि आयोजन होंगे। पूर्णाहूति पर प्रसादी का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 9 जून तक सैलाना रोड़ स्थित दयाल वाटिका होगा। कथा परिक्षित श्यामा देवी- मोहनलाल भट्ट रहेंगे। आयोजन के संरक्षक कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, अभय काबरा, ललित दख, पंडित पातिराम शर्मा, सुभाष सोनी मारुति, जसपाल बग्गा, राजेश धनोतिया, गोविन्द काकानी, सतीश झंवर आदि है!