WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Poppy husk smuggled in truck’s spare tyre : ट्रक की स्टेपनी में छिपाकर ले जाया जा रहा 26 किलो डोडा चूरा जब्त, पंजाब का तस्कर गिरफ्तार!

53

Poppy husk smuggled in truck’s spare tyre : ट्रक की स्टेपनी में छिपाकर ले जाया जा रहा 26 किलो डोडा चूरा जब्त, पंजाब का तस्कर गिरफ्तार!

Ratlam : जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहें विशेष अभियान के तहत थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक ट्रक की स्टेपनी में छिपाकर ले जाया जा रहा 26 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर लगभग ₹16.30 लाख मूल्य का मादक पदार्थ एवं वाहन जब्त किया गया। थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र जावरा प्रकाश गडरिया के नेतृत्व में गठित टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अशोक लीलैंड ट्रक क्रमांक PB07CD6340 में स्टेपनी टायर के भीतर डोडा चूरा छिपाकर मंदसौर की और से पंजाब ले जाया जा रहा है।

सूचना पर पुलिस टीम ने जावरा-उज्जैन रोड स्थित जिंदल स्टील के सामने नाकाबंदी कर संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान ट्रक की स्टेपनी के अंदर सफेद प्लास्टिक की 26 थैलियों में कुल 26 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा छिपाकर रखा हुआ मिला। पुलिस ने मौके से 26 किलोग्राम डोडा चूरा (अनुमानित कीमत ₹1 लाख 30 हजार) तथा अशोक लीलैंड ट्रक (अनुमानित कीमत ₹15 लाख) जब्त कर आरोपी बलविन्दर सिंह (46) पिता करनेल सिंह निवासी शाहपुर, थाना कोराली, जिला मोहाली (पंजाब) को गिरफ्तार किया।

आरोपी के विरुद्ध थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में अपराध क्रमांक 359/2026, धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। आरोपी से पुलिस रिमांड प्राप्त कर अवैध मादक पदार्थ के स्रोत एवं इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ की जाएगी। कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रकाश गडरिया, उप-निरीक्षक कन्हैया अवास्या, सहायक उप-निरीक्षक नरेश पाण्डेय, धीरेन्द्र सिंह, गोविन्द, कमलेश, मनोज एवं थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा की पुलिस टीम की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही!