Major IAS Reshuffle in MP: 14 अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल, मनु श्रीवास्तव बने ACS ऊर्जा,संजय शुक्ला राज्यपाल के PS

1000
IAS Officer Suspended

Major IAS Reshuffle in MP: 14 अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल, मनु श्रीवास्तव बने ACS ऊर्जा,संजय शुक्ला राज्यपाल के PS

भोपाल: मध्य प्रदेश में आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है।

1991 बैच के IAS अधिकारी मनु श्रीवास्तव अपर मुख्य सचिव तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास अब अपर मुख्य सचिव ऊर्जा विभाग और नवीन और नवकरणीय ऊर्जा विभाग होंगे। उनके पास आयुक्त नवीन और नवकरणीय ऊर्जा का प्रभार भी रहेगा। वर्तमान दायित्व भी उनके पास अतिरिक्त रूप से बने रहेंगे।

संजय कुमार शुक्ला प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग राज्यपाल के प्रमुख सचिव बनाए गए हैं। पद स्थापना के लिए इंतजार कर रहे हैं मनीष रस्तोगी प्रमुख सचिव जेल होंगे। प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग सुखबीर सिंह को हटा दिया गया है। अब उनके स्थान पर

राज्यपाल के प्रमुख सचिव डीपी आहूजा को प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग बनाया गया है। प्रमुख सचिव सुखबीर सिंह केवल उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के पीएस रहेंगे।

सरकार ने 1999 बैच के आईएएस अधिकारी डॉक्टर ई रमेश कुमार को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें जनजातीय कार्य विभाग, अनुसूचित जाति कल्याण विभाग और धार्मिक न्यास विभाग के प्रमुख सचिव के साथ ही आयुक्त आदिवासी विकास और आयुक्त अनुसूचित जाति विकास भी बनाया गया है।

IMG 20240128 WA0069IMG 20240128 WA0074

 

IMG 20240128 WA0073IMG 20240128 WA0071

IMG 20240128 WA0070  IMG 20240128 WA0072

Minor IAS Reshuffle in Rajasthan: 2 अफसरों का तबादला,12 को अतिरिक्त प्रभार

पदस्थापना के लिए प्रतीक्षारत निशांत बड़बड़े आयुक्त उच्च शिक्षा बनाए गए हैं। आयुक्त आदिवासी विकास संजीव सिंह को पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन में कार्यपालक संचालक बनाया गया है।

आयुक्त महिला एवं बाल विकास रामराव भोंसले आयुक्त सामाजिक न्याय और दिव्यांगजन सशक्तिकरण रहेंगे।

सोफिया फारूकी वाली एमडी हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम को आयुक्त महिला एवं बाल विकास विभाग बनाया गया है।

पदस्थापना के लिए प्रतीक्षारत मनीष सिंह अपर सचिव को रजिस्ट्रार मध्य प्रदेश राज्य उपभोक्ता प्रतितोषण विवाद आयोग बनाया गया है।

तरूण राठी अपर सचिव को संचालक जल एवं भूमि प्रबंधन संस्थान वाल्मी और सौरव कुमार सुमन अपर सचिव को आयुक्त सह संचालक पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण बनाया गया है। अपर सचिव मोहित बुन्दस को एमडी हस्तशिल्प और हथकरघा विकास निगम बनाया गया है।

सुश्री निधि निवेदिता संचालक उद्यानिकी को प्रबंध संचालक महिला वित्त एवं विकास निगम और कुमार पुरुषोत्तम उप सचिव को उपसचिव मध्य प्रदेश शासन पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण और नीरज वशिष्ठ उपसचिव को संचालक घुमंतू और अर्ध घुमंतु जनजाति बनाया गया है। किशोर कन्याल को उपसचिव वन विभाग बनाया गया है।

Reshuffle At ADG Level: 9 IPS अधिकारियों के तबादले