
Malwa Mewar Wrestling Competition का हुआ शुभारंभ!
Ratlam : शहर के त्रिवेणी स्थित मानस भवन में मालवा मेवाड कुश्ती एवं रतलाम केसरी कुश्ती स्पर्धा गुरुवार से शुरू हुई। इस 3 दिवसीय स्पर्धा में मध्य प्रदेश और राजस्थान के तकरीबन 500 पहलवान भाग लेंगे जिनमें महिलाएं भी होंगी, गुरुवार को पहले दिन पुरुष वर्ग के 11 वजन समूह और महिलाओं के 2 वजन समूह को मिलाकर 65 कुश्तियां हुईं। इसके साथ ही रतलाम केसरी चैंपियन के वजन समूह के लिए प्राथमिक मुकाबला हुआ। 25 किलो वजन समूह में स्पर्धा की पहली कुश्ती दीपक चौधरी तथा गोकुल मोरिया के बीच हुई।

स्पर्धा का शुभारंभ महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, पूर्व आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल द्वारा श्री हनुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान युवा मोर्चा अध्यक्ष विप्लव जैन, समाजसेवी मदन सोनी, भाजपा खेल प्रकोष्ठ सह-संयोजक नितिन राठौड़, राजीव रावत उपस्थित रहें। इसके साथ ही अतिथियों का स्वागत व्यायामशाला के पदाधिकारियों ने साफा व फूलमाला पहनाकर किया।
व्यायामशाला के संरक्षक अशोक जैन चौटाला, आयोजक मुकेश मौर्या व संयोजक शीतल कुमार सेन ने बताया कि कुश्ती स्पर्धा में अंतराष्ट्रीय स्तर के निर्णायक (रेफरी) विनय जगराम, राष्ट्रीय स्तर के निर्णायक मनीष खांडेराव (इंदौर), लोकेश परमार (भोपाल) के साथ टेबल रेफरी आरसी तिवारी, सर्वेश माथुर, महेंद्र शुक्ला रहें। इस अवसर पर श्री राधा कृष्ण व्यायाम शाला के अध्यक्ष अशोक रोतेला, अखाड़ा उस्ताद मुन्नालाल, उपाध्यक्ष रामकिशन मोरीया, सचिव कैलाश चौधरी, बाबू पहलवान, मोहन गुजेला, कालु रौतेला, भूषण कोच, परमानंद पहलवान, ईश्वर बाबा के साथ बड़ी संख्या मे दर्शक उपस्थित रहें।





