
15 लाख रुपयो की फिरोती मांगने वाले आरोपी को मंदसौर कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
मन्दसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट
मंदसौर । सिटी कोतवाली पुलिस टीम ने शुक्रवार को बोहरा समाज के व्यक्ति से 15 लाख रूपए की फिरौती मांगने वाले ओर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है ।
नगर पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह भास्कर तथा थाना प्रभारी निरी. पुष्पेन्द्र सिंह राठौर के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस के द्वारा थाना कोतवाली क्षैत्र के अंतर्गत रहने वाले बोहरा कम्युनिटी के एक व्यक्ति से 15 लाख रुपयो की फिरोती मांगने व रुपये नही देने पर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी कोतवाली के अनुसार –घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 19.मई कि जनसुनवाई के दौरान पुलिस कंट्रोल रुम मंदसौर में फरियादी तैय्यब अली पिता हकीमुद्दीन हाफिजी बोहरा निवासी मुफद्दल टाउन शिप नई अभिनंदन ग्रीन वेली मंदसौर के द्वारा एस पी विनोद कुमार मीना के समक्ष उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि दिनांक 18.05.2026 को शाम के समय फरियादी से अज्ञात आरोपी के द्वारा मोबाईल के माध्यम से 05 लाख रुपये फिरोती कि मांग की है और नही देने पर जान से मारने कि धमकी दी है। फरियादी कि उक्त रिपोर्ट पर पुलिस अधीक्षक मंदसौर के द्वारा तत्काल ही जनसुनवाई में उपस्थित थाना प्रभारी कोतवाली को प्रथम सूचना रिपोर्ट लेख कर उक्त अपराध में पुलिस टीम बनाई जाकर अज्ञात आरोपी कि पतारसी के संबंध में निर्देश दिये।
जिस पर फरियादी कि रिपोर्ट पर थाना कोतवाली मंदसौर पर दिनांक 19.05.2026 को ही अपराध क्रमांक.334/2026 धारा 308(2), 351(4) बीएनएस का पंजीबद्ध किया जाकर अनुसंधान में लिया गया। अनुसंधान के दौरान प्रकरण के फरियादी से घटना के संबंध में विस्तृत पुछताछ की जाकर उक्त अपराध के अज्ञात आरोपी के द्वारा बाद में जब भी फोन लगाया जाएगा इस पर क्या कार्यवाही की जानी है उसके संबध में विस्तृत रुप से समझाईश दी गई। फरियादी द्वारा पुलिस के बताये अनुसार ही उक्त अपराध में अज्ञात आरोपी से जरिये मोबाईल चर्चा कि गई उक्त अपराध के आरोपी के द्वारा पुनः फरियादी को फोन कर पुनः धमकाया कि तुमने मेरे कहे अनुसार 05 लाख रुपयो की व्यवस्था तत्काल नही की है अब तुम्हे 15 लाख रुपये देने पडेंगे और 15 लाख नही देने पर जान से खत्म करने कि धमकी दी गई।
उक्त अपराध में तकनीकी जानकारी प्राप्त कर आरोपी को पुलिस नें 22 मई शुक्रवार को धर दबोचा व आरोपी से पूछताछ के दौरान उसके द्वारा उक्त अपराध में उपयोग किया गया वाहन,मोबाईल एवं सीम को जप्त करने की कार्यवाही की गई है।
थाना प्रभारी कोतवाली पुष्पेन्द्र सिंह राठौर ने बताया कि इस अपराध कि घटना कि प्रमुख बिंदु यह है
आरोपी रेहान आज से करीब 03-04 वर्ष पुर्व जब फरियादी का मकान बन रहा था तब वहां AC फिटींग के काम से गया था तभी आरोपी के द्वारा फिरोती के संबंध में बात अपने मन में बना ली थी।
दूसरा आरोपी रेहान के द्वारा फिरोती हेतु आज से करिब 07 माह पूर्व एक मोबाईल क्रय किया था और उस मोबाईल का उपयोग केवल उक्त अपराध की घटना को अंजाम देने के लिये ही प्रयोग करने कि मंशा से अपने पास सुरक्षित रखा था उसका कही अन्यत्र उपयोग नही किया था।
तीसरा आरोपी रैहान के द्वारा फिरोती के लिये ट्रेन में सफर के दौरान उज्जैन से इंदौर के मध्य चार्जिंग पर लगे एक मोबाईल से सिम चोरी कर उक्त अपराध कि घटना को अंजाम दिया।
चौथा आरोपी रैहान के द्वारा एक मजदुर से भी संपर्क कर उसको अपनी बातो में लेकर उसके नाम से भी सिम लेकर अपराध में प्रयोग करने की मंशा रखी
पांचवां आरोपी पढा-लिखा है।
छठा पूछताछ के दौरान तकनिकी रुप से इतना चालाक होने के संबध मे पूछताछ करने पर बताया कि उसने शुटऑउट एट लोखंडवाला व अन्य हॉलीवूड, बॉलीवूड व वेब सीरिज की फिल्मो को देखकर यह योजना बनाई थी।
थाना प्रभारी कोतवाली के अनुसार आरोपी मात्र 19 साल का है इसके अलावा अन्य अपराधों में लिप्त होने संबंधी सधन पूछताछ चल रही है ।
पुलिस रिकॉर्ड अनुसार गिरफ्तार आरोपी रेहान पिता कल्लु खां जाति मेवाती उम्र 19 साल निवासी चंद्रपुरा हालमुकाम खिलचीपुरा थाना नई
आबादी मंदसौर
जप्त सामग्री- 1 एक अपाचे मोटर साईकिल किमती 80,000 रुपये व एक एड्रायड मोबाईल किमती 16,000 रुपये व एक किपेड मोबाईल किमत 01,000 रुपये
कुल जप्त मश्रुका किमत 97,000 रुपये
इस मामले में निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिह राठोर थाना प्रभारी कोतवाली, शैलेन्द्र सिह कनेश, अभिषेक पाल,कमलेश सिंह भदौरिया, अजय सिंह सोलंकी आशीष बैरागी (सायबर सेल), मनीष बघेल(सायबर सेल ) , मुजफ्फर उद्दीन (सायबर सेल जिपुका), हरिश राठौर, भानुप्रताप सिहं, नरेन्द्र सिंह, भारत बैरागी,आशुतोष गिरी, भगवान दास,समरथ, सुनिल किरार, सुरेश चौहान, योगेश साहू, मनीष धौलपुरिया,महेश चौहान (सीसीटीवी कंट्रोल रुम) की सराहनीय भूमिका रही।





