नारकोटिक्स एमडी ड्रग फैक्ट्री मामले में मंदसौर एस पी का एक्शन – तीन पुलिसकर्मी निलंबित एक लाइन हाज़िर 

255
Suspend

नारकोटिक्स एमडी ड्रग फैक्ट्री मामले में मंदसौर एस पी का एक्शन – तीन पुलिसकर्मी निलंबित एक लाइन हाज़िर 

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट 

मंदसौर । बीती रात नारकोटिक्स उपायुक्त के निर्देश पर जिले के तहसील दलौदा के ग्राम लसुड़िया इला में नारकोटिक्स विंग चित्तौड़गढ़ एवं जावरा टीम ने एम डी सिंथेटिक ड्रग फैक्ट्री और बड़ी खेप पकड़ी है

मौके से दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं ।

इस मामले में मंदसौर जिला पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना ने क्षेत्र की पुलिस चौकी टीम पर कड़ा एक्शन लिया है । शनिवार को जारी आदेश में पुलिस अधीक्षक ने कचनारा चौकी इंचार्ज पूर्णिमा सिरोहिया सहायक उप निरीक्षक यूसुफ मंसूरी आरक्षक अर्जुन सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और एक अन्य उप निरीक्षक सीताराम शर्मा को हटा कर पुलिस लाइन भेज दिया है।

IMG 20260509 WA0161

एस पी श्री मीना ने आदेश में स्पष्ट किया है कि उच्च स्तरीय और जिला पुलिस बल व सभी थाना क्षेत्रों को निर्देश दिए गए हैं कि मादक द्रव्य पदार्थों अफ़ीम डोडाचूरा एम डी सिंथेटिक ड्रग तस्करी, परिवहन निर्माण आदि पर सख्ती से नियंत्रण करने ओर निगरानी कर जीरो टॉलरेन्स नीति पर कार्य करने को कहा गया पर कचनारा चौकी इंचार्ज और टीम ने गंभीरता से नहीं लिया और बाहरी टीम ने क्षेत्र में ड्रग फैक्ट्री मामले का भंडाफोड़ करते हुए गिरफ्तारी की है । यह दायित्व निभाने की कमी दर्शाता है ।

डीआईजी रतलाम रेंज एवं एस पी मंदसौर ने एम डी सिंथेटिक ड्रग फैक्ट्री मामले को गम्भीरता से लेते हुए कड़ा एक्शन लिया है और जिला पुलिस बल को चेतावनी भी दी है कि नशे के खिलाफ लापरवाही ओर ढील बर्दाश्त नहीं होगी ।