WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

मंदसौर धारदार हथियार से युवक पर किया हमला – युवक की हुई मौत

पुलिस टीम मौके पर आरोपियों की तलाश 

मंदसौर धारदार हथियार से युवक पर किया हमला – युवक की हुई मौत

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट 

मंदसौर। शहर के रेलवे पटरी पार अभिनंदन क्षेत्र स्थित सुन्दरम वाटिका स्थित ढाबे के पास शनिवार सुबह करीब 6 बजकर 30 मिनट के आस पास फूल तोड़कर आ रहे रवि माली की अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई ओर मौके से बदमाश फरार हो गए, जानकारी के अनुसार मृतक रवि माली कर्मचारी कालोनी अभिनंदन निवासी है।

 

अस्पताल में परिजनों ने बताया कि अज्ञात हमलावरों ने रवि माली पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया जिससे उसकी मौत हुई है , हमले में गंभीर रूप से घायल रवि को डायल 112 के माध्यम से जिला अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों मृत घोषित कर दिया

IMG 20260627 WA0061

। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 मौके पर पहुंची और गंभीर रूप घायल को जिला अस्पताल लाया गया।

सिटी कोतवाली पुलिस इंचार्ज पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि रवि पिता किशन लाल माली पर चाकू और रॉड से घातक वार करने गंभीर रूप घायल हो गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया है पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही हे ।

ईधर गांधी चौराहा पर मृतक के परिजनों एवं समाज जनों ने धरना प्रदर्शन किया और आरोपियों को पकड़ने कड़ी कार्यवाही करने और हत्या में शामिल आरोपियों के मकान पर बुल्डोजर चला कर ध्वस्त किया जाय ।

पुलिस टीम मौके पर पहुंच लोगों से बात कर रही है। पोस्ट मार्टम बाद मृतक रवि माली का अंतिम संस्कार होगा ।

 

IMG 20260627 WA0111

मृतक रवि माली के परिवार जनों एवं समाज जनों तथा अन्य लोगों ने गांधी चौराहा पर धरना प्रदर्शन कर रास्ता रोक रखा था । कार्यवाही की मांग को लेकर । पोस्ट मार्टम बाद मृतक शव को भी लेकर आए ।

इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी एस बघेल एवं वरिष्ठ पुलिस टीम ने पहुंच कर सभी से संवाद किया ओर कार्यवाही का आश्वासन दिया । समाज जनों ने ज्ञापन सौंपा।

समाज और परिवार जनों ने मृतक को वहां से हटा कर अंतिम संस्कार के लिए रवाना हुए हैं ।

इधर पुलिस ने मामले की जांच तेज़ कर कुछ आरोपियों की पहचान की है उनकी तलाश जारी है ।