
मंत्रालय के प्रथम और द्वितीय श्रेणी अफसर 30 जून तक ACR में स्वमूल्यांकन कर सकेंगे
भोपाल: मंत्रालय सेवा के प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी के अधिकारी अपनी गोपनीय चरित्रावली के लिए तीस जून तक सेल्फ असेसमेंट कर सकेंगे। समीक्षक अधिकारी इस पर तीस सितंबर तक ही मतांकन कर पाएंगे। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने समयसीमा तय कर दी है।
वर्ष 2025-26 की अवधि की गोपनीय चरित्रावली में मतांकन के लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने समयसीमा तय की है। मंत्रालय सेवा के प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी के अधिकारियों की 31 मार्च 2026 की अवधि की गोपनीय चरित्रावली लिखे जाने के लिए सेल्फ असेसमेंट प्रस्तुत कने की समयसीमा तीस जून रहेगी।
प्रतिवेदक अधिकारी गोपनीय प्रतिवेदन में 31 अगस्त तक मतांकन कर सकेंगे। समीक्षक अधिकारी तीस सितंबर तक प्रतिवेदन में मतांकन कर सकेंगे। स्वीकारकर्ता अधिकारी गोपनीय प्रतिवेदन में तीस नवंबर तक मतांकन कर सकेंगे।
जीएडी ने सभी एसीएस, पीएस, सचिव , उप सचिव और मंत्रालय प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी के अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए है।
सभी विभाग प्रमुखों को कहा गया है कि वे अपने अधीनस्थ मंत्रालय सेवा के प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी के शासकीय सेवकों को निर्देशित करने का कष्ट कें कि वे अपने स्थापना शाखा द्वारा वर्कफ्लो तैयार होंने के पश्चात एमपी स्पैरो गॉव इन पर लागइन कर स्वमूल्यांकन तीस जून तक अनिवार्य रुप से प्रस्तुत कर ले। अन्यथा समयावधि के बाद गोपनीय प्रतिवेदन प्रतिवेदक अधिकारी को यथास्थिति अग्रेषित कर दिया जाएगा। सभी स्तर पर निर्धारित तिथि में मतांकन नहीं किए जाने पर गोपनीय प्रतिवेदन अगले स्तर पर स्वत: अग्रेषित किया जाएगा। गोपनीय प्रतिवेदन प्रकटीकरण की तिथि से एक माह के भीतर मतांकन से असहमत न होंने की दशा में गोपनीय प्रतिवेदन में अंकित तथ्यों के संबंध में तथा श्रेणी उन्नयन के संबंध में अपना अभ्यावेदन प्रस्तुत कर सकेगा। समयावधि मे अभ्यावेदन प्रस्तुत न कने की दशा में वार्षिक चरित्रावली अंतिम मान ली जाएगी।
प्रतिकूल अभ्युक्ति के प्रकरणों में भी यह लागू होगा और अधिकारी गोपनीय प्रतिवेदन में अंकित प्रतिकूल अभ्युक्ति पर अभ्यावेदन प्रस्तुत करते समय समय सीमा का ध्यान नहीं रखते है तो समयावधि के बाद प्रस्तुत आवेदन स्वीकार नहीं होगा और गोपनीय प्रतिवेदन आॅनलाई स्वीकार किए जाने के बाद दर्ज मतांकन एवं प्रतिकूल अभ्युक्ति अंतिम मान ली जाएगी।





