पहली बार नहीं है जब सोशल मीडिया पर रिलेशनशिप गोल्स को कपल शोकेस कर रहा हो। परिणीति अकसर ऐसी तस्वीरें या वीडियो साझा करती हैं जिसमें दोनों का केयरिंग एटीट्यूड नजर आता है। बिना कहे दो आम के बाउल्स के सहारे भी मिसेड चड्ढा ने दिल का हाल बयां कर दिया है।
‘आम आदमी की पहली पसंद’
परिणीति की इंस्टा स्टोरी
परिणीति चोपड़ा के पोस्ट पर कमेंट भी धड़ल्ले से आने लगे। फैंस ने ढेर सारा प्यार और गुड विशेज दीं तो किसी ने कहा ये आम खास है। हाल ही में अमर सिंह चमकीला में दिलजीत दोसांझ के साथ अभिनय करने वाली परिणीति अब अपने पति राघव के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहीं हैं। इस बीच उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी है। परिणीति के फैन पेज से भी एक लाजवाब कमेंट आया है। लिखा है आम आदमी की पहली पसंद!
परिणीति को देख दौड़ाने लगे फैंस दिमाग!
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा हाल ही में सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे। यहां दोनों ने बप्पा के दर्शन किए। इस दौरान राघव सफेद कुर्ते पायजामे में और परिणीति ऑफ व्हाइट सलवार कमीज में दिखीं। उन्होंने दुपट्टा फैला कर लिया था। कपल की कैमिस्ट्री बेहतरीन लग रही थी। राघव उनकी केयर करते दिख रहे थे। वीडियो और पिक वायरल होने के बाद सोशल मीडिया के कयासबाजों ने दिमाग दौड़ाना चालू कर दिया। उन्होंने परिणीति को देख खुशखबरी की बात शुरू कर दी है। कमेंट सेक्शन में लोग अपने अपने दावे कर रहे हैं। आप भी देखें कुछ कमेंट्स!

आई सर्जरी के बाद लौटे राघव
हाल ही में सांसद राघव चड्ढा विदेश से लौटे हैं। वहां उन्होंने आई सर्जरी कराई थी। सक्सेसफुल सर्जरी के बाद राघव पत्नी संग बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। राघव का हाल ही में लंदन में आंख का ऑपरेशन हुआ था। परिणीति ने इंस्टाग्राम पर इसे पोस्ट किया था।
Parineeti Chopra On Ranveer Singh : बेशर्म हैं वो इतने ज्यादा बेशर्म हैं कि वो सबके सामने पब्लिकली भी अपनी पैंट उतार सकते हैं.