Marshall art Coach Receiving Threats : बार-बार मिल रही धमकियां, मांगी सुरक्षा, प्रशासन की कोई कार्रवाई नहीं होने पर सवाल?

मार्शल आर्ट कोच बलवंत सिंह अपनी सुरक्षा को लेकर पैदल जाएंगे रतलाम एसपी को बताएंगे समस्या! जानिए क्या हैं पूरा मामला?

443

Marshall art Coach Receiving Threats : बार-बार मिल रही धमकियां, मांगी सुरक्षा, प्रशासन की कोई कार्रवाई नहीं होने पर सवाल?

Ratlam : सितम्बर महीने में एक खालिस्तानी समर्थक से मुझे धमकी मिली थी कि 90 दिनों में भारत में बड़ा बदलाव लाएंगे और उसमें देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मोहन भागवत का नाम भी लिया गया था मामले मेरे द्वारा FIR दर्ज कराई गई थी लेकिन 5 महीने बीत चुके पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, इसके बाद एक नया मामला आया, उन्होंने बताया कि मैं पर छोटी-छोटी बच्चियों को कराते की ट्रेनिंग देने की वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करता हूं और उसके बाद उस पर एक जेहादी द्वारा कमेंट्स किया जाता है कि हम 2030 तक भारत को इस्लामिक राष्ट्र में बदल देंगे और तुम्हारी गैंग को झटके में खत्म कर देंगे ऐसी धमकियां मिलने के पश्चात मेरे द्वारा मेरी सूरक्षा के लिए जिला प्रशासन को शस्त्र लाइसेंस का आवेदन दिया गया जिसे प्रशासन ने निरस्त कर दिया।

 

यह बात कहते हैं मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से 60 किमी दूर स्थित बड़ावदा के ग्राम बरडिया गोयल निवासी मार्शल आर्ट कोच बलवंत सिंह देवड़ा जिनकी शिकायत और एफआईआर दर्ज कराने के बाद भी जिला पुलिस प्रशासन द्वारा कोई एक्शन नहीं लिया गया। बता दें कि देवड़ा लव जिहादियों के खिलाफ भी आवाज उठाते रहते हैं वह हिन्दू जागरण मंच के पदाधिकारी रहें हैं। देवड़ा को इंस्ट्राग्राम पर उनकी आईडी पर लश्कर की धमकी मिली है। पहले भी दिसंबर 2025 में तरह की धमकियां मिली थी।

 

इस बार फिर मिली धमकी को लेकर उन्होंने बड़ावदा थाने में भी एफआईआर हेतु आवेदन दिया किंतु अभी एफआईआर दर्ज नहीं हुई। इससे व्यथित होकर देवड़ा ने सोशल मीडिया पर सोमवार को वीडियो वायरल कर बताया कि 2023 से कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा मेरी रेकी की जा रही हैं। मुझे लगातार धमकियां मिलने पर मैंने सुरक्षा हेतु लाइसेंस हेतु आवेदन दिया था किन्तु जिला प्रशासन ने मेरा आवेदन अस्वीकृत कर दिया। मैं पुलिस प्रशासन से 20 फरवरी को मिलने जिला मुख्यालय से 60 किमी दूर अपने गृह गांव बरडिया गोयल से रतलाम जाऊंगा। उन्होंने बताया कि में किसी से समर्थन नहीं मांग रहा हूं, लेकिन यदि लव जिहादियों के खिलाफ में मेरे संघर्ष में मेरा साथ देना चाहे तो स्वागत है। उधर देवड़ा को मिली पुनः धमकी से हिंदू संगठन खफा है। सोशल मीडिया पर उनके समर्थक पोस्ट शेयर कर धमकी की निंदा कर रहे है। अर्जला के पुष्पेंद्र सिंह डोडिया ने कहा कि ऐसे राष्ट्रभक्त योद्धा बार बार नहीं मिला करते। इनकी सुरक्षा जिला प्रशासन को करना चाहिए!

देखिए वीडियो क्या कह रहें हैं कोच!