WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Martyr’s Funeral : शहीद जवान की चार महीने पहले शादी हुई, पत्नी गर्भवती!

Martyr's Funeral : शहीद जवान की चार महीने पहले शादी हुई, पत्नी गर्भवती!

Agar Malwa (MP) : जिले के कानड़ में आज पूरे सैन्य सम्मान के साथ शहीद जवान अरुण शर्मा का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

दो दिन पहले जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में हुए आतंकी हमले में वे शहीद हो गए थे। अंतिम संस्कार के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में गांव के लोग मौजूद थे। सभी के चेहरे पर गम व गुस्सा साफ देखा जा सकता था। 24 साल के जवान अरुण की शादी चार महीने पहले हुई थी। उसकी पत्नी शिवानी शर्मा गर्भवती हैं और वे अभी मायके में हैं। उन्हें अभी तक अरुण की शहादत की जानकारी नहीं दी गई।

अरुण की मां को भी उनके शहीद हो जाने के बारे में नहीं बताया गया। जबकि, पिता बदहवास हो चुके हैं। पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सगर ने बताया कि शहीद जवान अरुण शर्मा का सुबह उनके गृह गांव कानड़ में अंतिम संस्कार किया गया। इसके पहले उनका पार्थिव शरीर कल रात विशेष विमान से इंदौर पहुंचा, वहां से सड़क मार्ग द्वारा पार्थिव शरीर उनके गृह नगर कानड़ लाया गया। अरुण शर्मा दो दिन पूर्व जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हो गए थे।

कलेक्टर अवधेश शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सगर ने आगर मालवा जिले के कानड़ पहुंचकर शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा अन्य वरिष्ठ नेताओं एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा शहीद जवान के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।