
Mayor Conducted Inspection : महापौर ने किया निर्माणाधीन 4 लेन का निरीक्षण, बोले स्वेच्छा से हटाएं अतिक्रमण नहीं तो चलेगा निगम का बुल्डोजर!
Ratlam : महापौर प्रहलाद पटेल शुक्रवार को शहर के चांदनी चौक से बाजना बस स्टैण्ड तक बनाई जाने वाली लक्कड़पीठा रोड़ का निरीक्षण करने पहुंचे थे उन्होंने क्षेत्रीय रहवासियों से जिन्होंने अपना अतिक्रमण नहीं हटाया और जिद पर अड़े हुए हैं उनमें से कुछ रहवासियों ने न्यायालय से स्टे भी ले रखा है उन सभी से महापौर प्रहलाद पटेल ने विनती करते हुए स्वैच्छिक रूप से अतिक्रमण हटाने की अपिल की गई और यह भी कहा कि 9 मार्च रविवार तक स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाने पर नगर निगम द्वारा 9 मार्च से JCB, POKLEN व गैंग के माध्यम से अतिक्रमण हटाया जाएगा।

महापौर प्रहलाद पटेल ने बताया कि चांदनी चौक से बाजना बस स्टैंड तक का 4 लेन रोड शीघ्रातिशीघ्र बनाया जाने का संबंधित को निर्देश दिए गए हैं ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो इस हेतु ऐसे भवन स्वामी जिन्होंने अपना अतिक्रमण नहीं हटाया है वे तत्काल अपना अतिक्रमण हटा लें। उन्होंने लक्कड़पीठा पुलिया निर्माण कार्य में गति लाने व तय समय सीमा में पूर्ण किए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके अलावा उन्होंने बताया कि मास्टर प्लान अनुसार रोड़ की चौड़ाई 18 मीटर ही रहेंगी जिसमें डिवाइडर व पैदल चलने हेतु सड़क के दोनों और फुटपाथ निर्माण किया जाएगा। शहर को सुंदर बनाने हेतु सभी नागरिकों को आगे आकर शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाना होंगा!





