Medal To Police Officers: अति उत्कृष्ट और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 310 पुलिस अधिकारियों- कर्मचारियों को केंद्रीय गृह मंत्री का पदक

1068

Medal To Police Officers: अति उत्कृष्ट और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 310 पुलिस अधिकारियों- कर्मचारियों को केंद्रीय गृह मंत्री का पदक

भोपाल: पुलिस मुख्यालय ने एक आदेश जारी कर 310 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अति उत्कृष्ट और उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किए हैं। इनमें से 143 अधिकारियों और कर्मचारियों को अति उत्कृष्ट सेवा पदक और शेष 167 अधिकारियों और कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किए गए हैं।

पुलिस मुख्यालय द्वारा इस संबंध में जारी आदेश में बताया गया है कि उक्त आदेश भारत सरकार गृह मंत्रालय पुलिस डिविजन नई दिल्ली के निर्देशानुसार जारी किया जा रहा है।