पढ़ना जारी रखें
दुनियाभर में कई ऐसे जानवर हैं, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सम्मानित किया गया है। हाल ही में ऑस्कर अवार्ड शो और कान्स फिल्म फेस्टिवल में एक डॉग ने अपना जलवा बिखेरा। इसी कड़ी में अब भारतीय सेना का एक डॉग सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल, इस डॉग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें लोग उसका पोस्ट रिटायरमेंट सम्मान देखकर हैरान हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि सेना का डॉग ‘मेरू’ मेरठ में रिटायरमेंट होम तक जाने के लिए फर्स्ट एसी कोच में सफर कर रहा है।

हाल ही में 22 आर्मी डॉग यूनिट का आर्मी डॉग मेरू अपनी रिटायरमेंट यात्रा की वजह से मशहूर हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में मेरू को रिटायरमेंट के बाद ट्रेन में फर्स्ट एसी कोच में आरामदेह रूप से सफर करता देखा जा रहा है। 9 साल का मेरू एक वफादार ट्रैकर डॉग के रूप में समर्पित अपने करियर के बाद अब रिटायर हो चुका है। सोशल मीडिया पर इसकी रिटायरमेंट होम तक की यात्रा की कई तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं, जो लोगों को हैरान कर रही हैं।
Army Tracker Dog Meru from the 22 Army Dog Unit boarded a train to Meerut on retirement. He will spend the rest of his days at the Dogs Retirement Home at the Remount and Veterinary Corps (RVC) Center.
He is travelling AC first class. The Ministry of Defence recently permitted… pic.twitter.com/wy4mcXdDyA— Ashok Bijalwan अशोक बिजल्वाण 🇮🇳 (@AshTheWiz) May 18, 2024
हाल ही में रक्षा मंत्रालय ने इसकी पहल कर दी है. इसके तहत सर्विस डॉग्स को रिटायरमेंट के बाद उनके संचालकों के साथ एसी फर्स्ट क्लास में रिटायरमेंट होम तक यात्रा करने की अनुमति दी गई है. मिनिस्ट्री की इस पहल को काफी सराहा जा रहा है. जब एक सर्विस डॉग अपना जीवन देश की सुरक्षा में समर्पित कर देता है, तो उसके बदले उसे यह सम्मान मिलता है.