
पढ़ना जारी रखें
यहां वीडियो देखे
डायरेक्ट मना कर देना चाहिए शादी नहीं करनी , जी हॉरर शो टाइप डरा के मना करने का क्या तरीका है यार भाई pic.twitter.com/zFSegWuzom
— Byomkesh (@byomkesbakshy) May 20, 2024
17 सेकेंड के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि स्टेज पर सभी रिश्तेदार मौजूद हैं. दूल्हा वरमाला पकड़े हुए दुल्हन को देख रहा है, जबकि दुल्हन सोफे पर खुशी से बैठी हुई है. इसके बाद वह अचानक से अपनी आंखें नाचने लगती हैं और दूल्हे की तरफ देखकर जोर-जोर से हंसने लगती हैं. ये देखकर बेचारा दूल्हा डर जाता है. आखिर में माहौल ऐसा बन जाता है कि दूल्हा डर जाता है और सोफे के पीछे चला जाता है।
इस क्लिप को @byomkesbakshy ने एक्स पर पोस्ट किया है. इसे हजारों लोग देख चुके हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘लगता है मां आ गई हैं.’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘इतना ड्रामा करने की क्या जरूरत थी?’ हालाँकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। ये वीडियो कहां का है?