Military Vehicle Fell In River : 26 सैनिकों का वाहन श्योक नदी में गिरा, 7 सैनिक शहीद

1243

Military Vehicle Fell In River : 26 सैनिकों का वाहन श्योक नदी में गिरा, 7 सैनिक शहीद

लद्दाख की इस नदी का बहाव सीढ़ियों से बहते पानी की तरह, उसमें गति बहुत ज्यादा

Laddakh : लद्दाख क्षेत्र में 26 सैनिकों को लेकर जा रहा वाहन गुरुवार को श्योक नदी में गिर गया। इस हादसे में 7 सैनिक शहीद हो गए। सेना के एक प्रवक्ता के मुताबिक 26 जवानों का एक दल परतापुर के ट्रांजिट कैंप से सब-सेक्टर हनीफ के फॉरवर्ड एरिया की ओर जा रहा था। करीब 9 बजे थोइस से लगभग 25 किमी दूर, वाहन सड़क से फिसल गया और श्योक नदी में गिर गया।

47feeab9 1b68 4d81 a300 e903eb3fb179

यह वाहन करीब 50-60 फीट नीचे गिरा। सभी 26 जवानों को निकालकर परतापुर के 403 फील्ड अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद लेह से सर्जिकल टीमों को परतापुर भेजा गया। उन्होंने बताया कि 26 में से अब तक 7 को मृत घोषित किया जा चुका है। इस घटना में कई जवानों को गंभीर चोटें पहुंची है। घायल सैनिकों के उपयुक्त उपचार सुनिश्चित करने के प्रयास किए गए हैं। गंभीर घायलों को वायुसेना द्वारा पश्चिमी कमान स्थानांतरित किया गया है।
लद्दाख की श्योक नदी को मृत्यु की नदी भी कहते हैं। क्योंकि, इस नदी में ऊंची पहाड़ियों से बहाव आता है और बहुत उतार-चढ़ाव हैं। कहा जा रहा है कि इस नदी का बहाव सीढ़ियों से बहते पानी की तरह है। उसमें गति इतनी ज्यादा है, कि उसमें जो गिरा उसे बहाकर ले जाती है। उसके दोनों साइड का किनारो पर ख़तरनाक उतार है, जिनसे बाहर निकलना मुश्किल होता हैं। उसके बहाव से बहुत बड़ी वैली बन जाती है। यदि कोई तैरना भी जानता हो, तो वह मुश्किल से ही बाहर निकल सकता है।