मंत्री ने रजा मुराद को ब्रांड एंबेसडर बनाने का आदेश निरस्त करने के निर्देश दिए

558

भोपाल: प्रदेश के नगरीय विकास और आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने नगर पालिक निगम भोपाल द्वारा जारी उस आदेश को निरस्त करने के निर्देश दिए हैं जिसमें स्वच्छता के लिए फिल्म कलाकार रजा मुराद को ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। उन्होंने इस संबंध में नगर निगम आयुक्त को एक पत्र लिखा है। पत्र में लिखा है कि ब्रांड एंबेस्डर ऐसे व्यक्ति को बनाया जाना चाहिए जिसने स्वच्छता के क्षेत्र में अपना उल्लेखनीय योगदान दिया हो अथवा भोपाल की संस्कृति से भलीभांति परिचित हो।                  IMG 20220114 WA0079                                                                               पत्र में कहा गया है कि मंत्री जी ने उक्त आदेश को तत्काल निरस्त करने और किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति को, जो भोपाल की संस्कृति से भलीभांति परिचित हो और स्वच्छता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो, ऐसे व्यक्ति अथवा संस्था को ब्रांड एंबेसडर बनाए बनाया जाए।