Minor Reshuffle of IPS Officers: MP में 12 IPS अधिकारियों के तबादले, उज्जैन सहित 4 जिलों के SP बदले गए

885
VRS of 96 Batch IPS Officer Accepted

Minor Reshuffle of IPS Officers: MP में 12 IPS अधिकारियों के तबादले, उज्जैन सहित 4 जिलों के SP बदले गए

भोपाल: राज्य शासन ने कल देर रात एक आदेश जारी कर 12 IPS अधिकारियों के तबादले किए हैं।
आईजी चंद्रशेखर सोलंकी को आईजी विसबल इंदौर,अनिल कुमार कुशवाहा आईजी उज्जैन को आईजी जबलपुर जोन, अरविंद कुमार सक्सेना आईजी पुलिस मुख्यालय को आईजी कानून और व्यवस्था, आर आर एस परिहार आईजी पुलिस मुख्यालय को आईजी पीटीआरआई, विनीत खन्ना आईजी पुलिस मुख्यालय को आईजी चयन एवं भरती,हिमानी खन्ना आईजी पुलिस मुख्यालय को आईजी महिला सुरक्षा, मिथिलेश शुक्ला आईजी रीवा को आईजी विसबल ग्वालियर, अनुराग शर्मा आईजी नगरी पुलिस भोपाल को आईजी अ अ वि पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है।

 

इसके अलावा चार जिलों के एसपी का तबादला भी किया गया है। सिद्धार्थ चौधरी एसपी बैतूल को सेनानी आठवीं वाहिनी विसबल छिंदवाड़ा, प्रदीप शर्मा एसपी दतिया को एसपी उज्जैन, सचिन शर्मा एसपी उज्जैन को अतिरिक्त आवासीय आयुक्त मध्यप्रदेश भवन नई दिल्ली, अमित तोलानी एसपी नीमच को सेनानी 24 में वाहिनी विसबल जावरा जिला रतलाम पदस्थ किया गया है।