Miss Universe 2021 : चंडीगढ़ की हरनाज कौर संधू ने 70वां मिस यूनिवर्स ख़िताब जीता

साउथ अफ्रीका और पैराग्वे की सुंदरियों को पीछे छोड़ा

684

Chandigadh : 21 साल बाद भारत ने फिर एक बार मिस यूनिवर्स (Miss Universe) की उपलब्धि हांसिल कर ली। चंडीगढ़ की हरनाज कौर संधू (Harnaaz Kaur Sandhu) ने 70वां मिस यूनिवर्स ख़िताब पा लिया। ये प्रतियोगिता सोमवार सुबह इजराइल के इलियट में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में 75 से ज्यादा खूबसूरत और प्रतिभाशाली महिलाओं ने भाग लिया था। लेकिन, टॉप 3 में तीन देशों की महिलाओं ने जगह बनाई इसमें से एक भारत की हरनाज संधू भी रही। साउथ अफ्रीका और पैराग्वे को पीछे छोड़ते हुए संधू ने ब्रह्माण्ड सुंदरी का ताज पहना।                                                  IMG 20211213 WA0068

मिस यूनिवर्स 2021 (Miss Universe 2021) का ताज चंडीगढ़ की बेटी हरनाज संधू (Harnaaz Kaur Sandhu) को मिला, यह खबर सुनते ही उनके परिवार में जश्न का माहौल बन गया। 70वां मिस यूनिवर्स पेजेंट इस साल इजराइल में हुआ। चंडीगढ़ की रहने वाली संधू ने शिवालिक पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की। चंडीगढ़ के सेक्टर-42 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज की छात्रा रहीं हरनाज संधू मूल रूप से पंजाब के गुरदासपुर की है। 21 वर्षीय हरनाज संधू मॉडलिंग के साथ तैराकी, घुड़सवारी, अभिनय और नृत्य में भी रुचि रखती हैं।
मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत ने दो बार अपनी जगह बनाई है। हरनाज (Harnaaz) भारत की तीसरी मिस यूनिवर्स हैं। साल 1994 में सुष्मिता सेन ने भारत का प्रतिनिधित्व किया था, वह उन्होंने इस ताज को हासिल किया था। वहीं, साल 2000 में लारा दत्ता ने इस ताज पर अपना नाम दर्ज किया था।
शुरुआत में वे भी अपने शरीर और कम वजन को लेकर बहुत तनाव महसूस करती थी। इससे उभरने के लिए जरूरी है कि जिंदगी में किसी एक आदमी पर आप भरोसा करें, जिसे आप बेझिझक सभी समस्याएं साझा कर सकें। जो आपको आगे बढ़ने में मदद करें। हरनाज फिलहाल लोक प्रशासन में परास्नातक कर रही हैं। हरनाज को अभिनय पसंद है, इसलिए भविष्य में कभी मौका मिला तो वे फिल्मों में जरूर काम करना चाहेंगी।
एक पंजाबी लड़की होने और अपनी जड़ों के प्रति सच्चे रहते वह पॉलीवुड से डेब्यू कर चुकी हैं। वे पहले ही दो पंजाबी फिल्मों ‘पाऊ बारां’ और ‘बाई जी कुट्टंगे’ की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं। इन दोनों फिल्मों को एक्ट्रेस से प्रोड्यूसर बनीं उपासना सिंह प्रोड्यूस कर रही हैं।