WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

MLA आरिफ अकील बीमार, दिल्ली मेदांता अस्पताल में किया गया एअरलिफ्ट

MLA आरिफ अकील बीमार, दिल्ली मेदांता अस्पताल में किया गया एअरलिफ्ट

भोपाल: भोपाल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक आरिफ अकील को बेहतर इलाज के लिए गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। उन्हें आज एअरलिफ्ट कर दिल्ली शिफ्ट किया गया है। आरिफ अकील पिछले कई दिनों से बीमार हैं और उनका यहां अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा था।प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉक्टरों ने आरिफ अकील के हार्ट में ब्लॉकेज बताए हैं। उसके ऑपरेशन के लिए उन्हें दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है। आरिफ अकील पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे हैं और भोपाल के अपोलो अस्पताल में भर्ती रहे हैं।