WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

MLA Makwana Reached Tiffin Party : टिफिन बैठक में पहुंचे विधायक दिलीप मकवाना

777
WhatsApp Image 2023 07 18 At 17.08.21 696x522

MLA Makwana Reached Tiffin Party : टिफिन बैठक में पहुंचे विधायक दिलीप मकवाना

Ratlam : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 9 वर्ष पूर्ण होने पर धराड़ मंडल अन्तर्गत ग्राम इटावा माताजी में टिफिन बैठक में अयोजित की गई। इसमें विधायक दिलीप मकवाना सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान सभी ने साथ में टिफिन भी खाया।

WhatsApp Image 2023 07 18 at 17.08.22

विधायक मकवाना ने कहा कि टिफिन बैठक हमारे भाजपा के पारिवारिक माहौल को रेखांकित करती हैं। वास्तव में यही पार्टी को मजबूती प्रदान करती हैं। टिफिन पार्टी में अन्य कई महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। इस दौरान विधानसभा विस्तारक हितेंद्र राजपुरोहित, विधानसभा संयोजक कन्हैयालाल पाटीदार, वरिष्ठ नेता डॉ• बालकृष्ण जोशी, पूर्व विधायक मथुरालाल डामोर, जिला उपाध्यक्ष लाल बहादुर पाटीदार, जनपद उपाध्यक्ष हितेंद्र भाटी, पूर्व मंडी अध्यक्ष प्रकाश भगोरा, मंडल अध्यक्ष राकेश पाटीदार, मंडल अध्यक्ष राकेश बारिया, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र लाला जाट, मंडल अध्यक्ष दिनेश धाकड़, मंडल अध्यक्ष देवीलाल गुर्जर, सांसद प्रतिनिधिगण, जनपद सदस्य,जिला पंचायत सदस्य सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

देखिए वीडियो-