Mock Drill Postponed : पाकिस्तान के सीमावर्ती राज्यों में आज होने वाली मॉक ड्रिल प्रशासनिक कारणों से स्थगित!

301

Mock Drill Postponed : पाकिस्तान के सीमावर्ती राज्यों में आज होने वाली मॉक ड्रिल प्रशासनिक कारणों से स्थगित!

ये मॉक ड्रिल ‘ऑपरेशन शील्ड’ के तहत सिविल डिफेंस प्रैक्टिस को लेकर कराई जा रही थी!

New Delhi : सरकार ने आज पाकिस्तान की सीमा से लगने वाले कुछ राज्यों में मॉक ड्रिल कराने के निर्देश दिए थे। ये मॉक ड्रिल ‘ऑपरेशन शील्ड’ के तहत सिविल डिफेंस प्रैक्टिस को लेकर कराई जा रही थी। लेकिन, प्रशासनिक कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया। सीमा से सटे राज्यों जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, पंजाब, गुजरात और हरियाणा समेत कई राज्यों में शाम मॉक ड्रिल कराने के निर्देश थे, जिसे स्थगित किया गया। इस विषय की जानकारी सभी संबंधित अधिकारियों को भी दे दी गई।

मॉक ड्रिल के स्थगित होने की जानकारी गुजरात के सूचना विभाग और राजस्थान के गृह मंत्रालय के पास आ गई। इस बारे में अधिकारिक रूप से पुष्टि भी की गई है। वहीं, चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से भी ब्लैकआउट और मॉक ड्रिल के रद्द होने को लेकर सूचना दी गई। ‘ऑपरेशन शील्ड’ के तहत होने वाली इस सिविल डिफेंस प्रैक्टिस को अगली तारीख मिलने तक स्थगित किया गया है।

क्या होता है मॉक ड्रिल में

मॉक ड्रिल के समय एक सायरन बजता है। इस सायरन के बजते ही लोगों को सुरक्षित रहने की प्रैक्टिस कराई जाती है। इस सिविल डिफेंस प्रैक्टिस में लोगों को इमरजेंसी एग्जिट और मेडिकल हेल्प की जानकारी दी जाती है। इसके साथ ही ब्लैकआउट और हवाई हमलों से सचेत रहने की ट्रेनिंग भी मिलती है. इस प्रक्रिया से सरकार नागरिकों की सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक तैयारियों की जांच करती है।

ऑपरेशन शील्ड के तहत होने वाली मॉक ड्रिल में स्थानीय प्रशासन के अधिकारी, NCC और NSS से जुड़े लोग मुख्य भागीदारी निभाते हैं. इसमें लोगों को आपदा के समय अपनी और दूसरों की सुरक्षा किस तरह करें, इस बारे में सजग किया जाता है।