छत्तीसगढ़ में मोहन मरकाम बने मंत्री, कुछ मंत्रियों के विभागों में फेरबदल की चर्चा

927

छत्तीसगढ़ में मोहन मरकाम बने मंत्री, कुछ मंत्रियों के विभागों में फेरबदल की चर्चा

रायपुर: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मोहन मरकाम ने आज राजभवन में मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल ने उन्हें शपथ दिलाई।
बाद में मोहन मरकाम ने कहा कि बहुत अच्छा लगा, एक नई जवाबदारी मुझे दी गई है। मुख्यमंत्री और हाईकमान का आभार व्यक्त करता हूं।

इसी बीच पता चला है कि छत्तीसगढ़ में कुछ मंत्रियों के प्रभार में बदलाव किया जा सकता है। कुछ मंत्रियों को नए विभाग मिल सकते हैं। मरकाम को आदिम जाति कल्याण विभाग मिलने की संभावना व्यक्त की जा रही है। आज शाम तक जारी हो सकता है नोटिफिकेशन।