
Mohit Turned his Cherished Dream into Reality : रतलाम के मोहित नोतानी ने NDA में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, जिले का नाम किया गौरवान्वित!
Ratlam : शहर टीआईटी रोड़ निवासी युवा मोहित नोतानी ने खड़कवासला पूना से राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) के 150वें कोर्स से सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण कर नई उपलब्धि हासिल की है। 30 मई को आयोजित भव्य पासिंग आउट परेड (Passing Out Parade) में राष्ट्रसेवा के संकल्प को और भी दृढ़ किया। समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय सेना के प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी रहें। मोहित नोतानी की उपलब्धि केवल NDA से पास आउट होने तक सीमित नहीं रही। प्रशिक्षण के दौरान आर्मी सर्विस Army Service Subjects में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें 2 सम्मान प्राप्त हुए। इसके अतिरिक्त उन्हें चीनी भाषा (Chinese Language) में (Certificate of Proficiency) तथा गणित विषय में सर्वोच्च प्रदर्शन के लिए (Merit Certificate) प्रदान किया गया।

विशेष उल्लेखनीय बात यह है कि मोहित अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र हैं। परिवार और समाज के लिए यह गर्व का विषय है कि उन्होंने राष्ट्रसेवा का मार्ग चुना और अपनी प्रतिभा, अनुशासन तथा परिश्रम से स्वयं को सिद्ध किया। मोहित नोतानी की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार, बल्कि सिन्धी समाज, शहर और समूचे जिले के लिए गौरव का विषय है। उनकी सफलता निश्चित रूप से अन्य युवाओं को भी भारतीय सशस्त्र सेनाओं में जाकर देशसेवा के लिए प्रेरित करेगी!

मोहित के पिता सुखराम नोतानी ने बताया कि 26-11 के बाद से ही मोहित का NDA में जाने का सपना था। रतलाम पेंशनर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने मोहित की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए परिजनों को बधाई संदेश भेजा। एसोशिएशन जीएस जैन, सतीश माहेश्वरी, रविन्द्र सिंग ठाकुर, राजेश तिवारी, बी के चैचानी, आर एन विजयवर्गीय, अशोक महेश्वरी, एम एस डोडिया, प्रसाद प्रभु, विमल मारु, देवानंद खत्री, विजय सराफ, नरेश सकलेचा, अकिला बानो (बैंगलुरू), पुष्पा वासन, छाया गोडबोले, नरेन्द्र गुप्ता, तरनी व्यास (अहमदाबाद), संगीता तोमर, किशोर चौधरी आदि ने शुभकामनाएं देते हुए मोहित के उज्जवल भविष्य की मंगलकामनाएं व्यक्त की!





